Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन:जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

    16 hours ago

    1

    0

    मेरठ में जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव कर आम जनता की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में बेतहाशा वृद्धि की है। इससे पहले व्यावसायिक गैस सिलेंडरों और 5 किलो के घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी की गई थी। जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतें घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित रोजमर्रा की प्रत्येक वस्तु की कीमतों में वृद्धि का कारण बन रही हैं। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से बस, ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ गया है, जिससे मजदूर, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं पर सीधा आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने बताया कि घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर महंगे होने से गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों का रसोई बजट बिगड़ गया है। 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहा है। डीजल महंगा होने से माल-भाड़ा बढ़ गया है, जिसका सीधा असर सब्जी, फल, दाल, आटा और चावल जैसी रोजमर्रा की चीजों पर पड़ा है। भाटी ने यह भी कहा कि डीजल के दाम बढ़ने से खेती की लागत बढ़ गई है, जिससे ट्रैक्टर और पंपसेट चलाना महंगा हो गया है और किसानों की कमर टूट रही है। एक तरफ युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। जिला प्रवक्ता सय्यद आमिर रज़ा ने मांग की कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने घरेलू व व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के दाम आधे करने और गरीब परिवारों को सब्सिडी देने की भी बात कही। रज़ा ने यह भी सुझाव दिया कि पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए ताकि सभी राज्यों में एक समान दर हो। उन्होंने महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने और 5 किलो वाले सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा महंगाई पर नियंत्रण हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वह जनहित में सड़क से सदन तक चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बचा ड्राइवर, बरेली के IVRI पुल पर लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका
    Next Article
    वीडीए ने भाजपा नेता की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर:JCB लगाकर की जा रही है कार्रवाई, नेता की पीएम-सीएम के साथ तस्वीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment