Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाकंभरी में आज बाढ़ के बाद के हालात देखेंगे योगी:चौथे दिन भी मंदिर के कपाट बंद, श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक; 12 गाड़ियां बही थीं

    12 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी क्षेत्र में आई बाढ़ और लगातार खराब मौसम के बीच सीएम योगी सोमवार को शाकंभरी पहुंचकर हालात का जायजा लेंगे। चार दिन पहले, गुरुवार रात आंधी-तूफान, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचा दी। मां शाकंभरी देवी क्षेत्र में हालात भयावह नजर आए। पहाड़ी इलाकों में हुई तेज बारिश के बाद नदी में अचानक तेज बहाव आ गया, जिसकी चपेट में 10-12 गाड़ियां बह गईं। दो महिला श्रद्धालुओं की मौत भी हुई। इसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा कारणों से मां शाकंभरी देवी मंदिर के कपाट अभी बंद हैं, जिससे श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। दोपहर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे निरीक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:35 बजे शाकंभरी क्षेत्र स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। सात किलोमीटर पहले ही रोके जा रहे श्रद्धालु सुरक्षा व्यवस्था के तहत बेहट, बरौली, कलसिया, जसमौर और भूरादेव समेत विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। जसमौर तिराहे को अंतिम पड़ाव बनाया गया है, जहां से हजारों श्रद्धालुओं को वापस लौटाया गया। मंदिर क्षेत्र से करीब सात किलोमीटर पहले ही लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। अधिकारियों ने किया क्षेत्र का निरीक्षण मुख्यमंत्री के दौरे से पहले रविवार को मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी अरविंद चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, श्रद्धालु मार्ग, पार्किंग क्षेत्र, नदी तट और भूरादेव क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सुरक्षा और राहत कार्यों की समीक्षा की। मंगलवार से खुल सकते हैं कपाट मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों से लगातार पानी आ रहा है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा फिलहाल स्थगित रखी गई है। प्रशासन के अनुसार यदि मौसम अनुकूल रहा और जलस्तर सामान्य हुआ तो मंगलवार सुबह से मां शाकंभरी देवी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जा सकते हैं। अंतिम निर्णय सोमवार को हालात की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों का अनुमान है कि मंगलवार से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल सकते हैं। ………………………………… यह खबर भी पढ़िए LIVE एनकाउंटर में ढेर असद के घर पर बुलडोजर चलेगा: SDM ने नोटिस चिपकाया; सोम बोले- जिहादी भूल गए सरकार किसकी गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलेगा। सोमवार को प्रशासन की टीम असद के घर पहुंची। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिस्ट्रीशीटर बोला- साहब, बड़ी गोल्ड फ्लैक दे दो:मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर में पैर में गोली लगी, जमीन पर पड़े-पड़े मांगी सिगरेट
    Next Article
    बरेली में चलती ट्रेन से फिसलकर वैटनरी फार्मसिस्ट की मौत:प्रयागराज लौटते समय बरेली जंक्शन पर हुआ हादसा, पत्नी के सामने पति की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment