Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में चोरी-हत्या समेत 21 बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट:पुलिस निगरानी करेगी, SSP अनुराग आर्य के निर्देश पर कार्रवाई

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में जिले के 12 थानों में सक्रिय 21 अपराधियों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस का कहना है कि इससे इन अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। इन 21 अपराधियों में सबसे ज्यादा 6 मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े हैं। इसके अलावा गोकशी और लूट से जुड़े 3, पशु क्रूरता व तस्करी के 3, हत्या या लूट के 3, हत्या के प्रयास के 2 और चोरी, वाहन चोरी, लूट-मारपीट तथा बलवा-गोकशी से जुड़े एक-एक अपराधी शामिल हैं। शीशगढ़ के 3 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट शीशगढ़ थाने के तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें अकील अहमद पर 20 मुकदमे दर्ज हैं। जलीस अहमद पर 10 और विशाल उर्फ बौना पर 9 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं शाही थाने के इमरान पर चोरी के 15 मुकदमे दर्ज हैं। अलीगंज के रामभरोसे पर चोरी और मादक पदार्थ से जुड़े 14 मुकदमे हैं। नवाबगंज के सूरजपाल उर्फ सूरज पाठक पर हत्या के प्रयास और मारपीट के 12 मुकदमे दर्ज हैं। देखें 21 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की पूरी सूची: 21 अपराधियों पर दर्ज मुकदमों के आधार पर कार्रवाई पुलिस के अनुसार, हिस्ट्रीशीट खोले गए अपराधियों में कई पर 10 या उससे अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कैंट के मुकुल यादव पर 10, शेरगढ़ के ओमप्रकाश पर 10 और बहेड़ी के मो. शाकिर पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। देवरनिया के परवेज उर्फ परवेश पर 8, आंवला के लोकेन्द्र यादव पर 8 और नदीम कुरैशी पर 7 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इन सभी अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखेगी। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड और मौजूदा गतिविधियों की निगरानी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में 26-27 सितंबर को कई ट्रेनें प्रभावित:गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग काम, कई ट्रेनें रद्द
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट में सर्वे करेंगे भाजपाई:कम्युनिटी सेंटर में दुकानें बनाने के मामले में फील्ड पर देखेंगे हालात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment