Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में लव जिहाद और धर्मांतरण को लेकर प्रदर्शन:हिंदू संगठन नारा लगाते हुए बोले- दुर्गा बन काली बन लेकिन कभी न बुर्का वाली बन

    4 hours ago

    1

    0

    दुर्गा बन काली बन कभी न बुर्का वाली, बहन बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान और जिहादी मानसिकता मुर्दाबाद जैसे नारों के साथ आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विशाल प्रदर्शन किया। देश भर में बढ़ रहे लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा गया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता चौकी चौराहा स्थित दामोदर पार्क में एकत्रित हुए, जहाँ से पैदल मार्च निकालते हुए वे कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहाँ सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। जिहादी मानसिकता पर प्रहार ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह मानसिकता राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव के लिए एक गंभीर खतरा बन चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अब इन गतिविधियों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की संलिप्तता भी बड़े पैमाने पर सामने आ रही है, जो समाज के ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का एक सुनियोजित प्रयास है। कॉर्पोरेट जगत तक फैला जाल ज्ञापन में लव जिहाद के बदलते स्वरूप पर चिंता जताते हुए नासिक के टीसीएस प्रकरण का उल्लेख किया गया। संगठन का दावा है कि लव जिहाद का यह जाल अब केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि सुशिक्षित समाज और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक फैल चुका है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में जमालुद्दीन और उसकी सहयोगी नसरीन द्वारा हिंदू कन्याओं के शारीरिक शोषण और जबरन धर्मांतरण के मामलों को भी गंभीरता से उठाया गया। लैंड जिहाद और सुरक्षा के मुद्दे बजरंग दल ने अवैध लैंड जिहाद को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बताया। ज्ञापन में कहा गया कि देश के विभिन्न शहरों में वन विभाग, रेलवे और सेना की आरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध धार्मिक स्थल बनाकर कब्जे किए जा रहे हैं। इसके अलावा, दिल्ली लाल किला ब्लास्ट जैसे आतंकी कनेक्शनों का हवाला देते हुए मांग की गई कि ऐसे संदिग्ध संस्थानों और व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। खान-पान और पलायन की समस्या समाज में वैमनस्यता फैलाने के लिए खान-पान की वस्तुओं के साथ की जा रही छेड़छाड़ और अपवित्रता की घटनाओं पर भी रोष जताया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजातीय समाज की बालिकाओं का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा है, जिससे वे पलायन करने को विवश हैं। इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। कठोर कानून की प्रमुख मांग बजरंग दल नाथ नगरी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि राष्ट्र विरोधी तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ज्ञापन के अंत में मुख्य रूप से तीन मांगें रखी गईं: सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जे तत्काल हटाए जाएं, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए कठोर केंद्रीय कानून बनाया जाए, और जनजातीय क्षेत्रों के लिए विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए ताकि देश की एकता और अखंडता अक्षुण्ण बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश:नाबालिग को बेचने का मामला, एक अभियुक्त गिरफ्तार
    Next Article
    शाहजहांपुर में समाधान दिवस में DM-SP ने दिए निर्देश:फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment