Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में समाधान दिवस में DM-SP ने दिए निर्देश:फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर की तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। दूर-दराज से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद, कानून व्यवस्था से संबंधित मामले, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, जल निकासी, सड़क, विद्युत आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही जैसे विषय शामिल थे। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निस्तारण ऐसा होना चाहिए जिससे शिकायतकर्ता को वास्तविक संतुष्टि मिले। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद और शांति व्यवस्था से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, निष्पक्षता और त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया, ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। कार्यक्रम के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निस्तारण की प्रगति की नियमित समीक्षा करने को भी कहा गया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाया जाए और शिकायतों के निस्तारण में मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए इसमें प्राप्त शिकायतों का प्रभावी और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में लव जिहाद और धर्मांतरण को लेकर प्रदर्शन:हिंदू संगठन नारा लगाते हुए बोले- दुर्गा बन काली बन लेकिन कभी न बुर्का वाली बन
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के समर्थन में उतरे सपाई:अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपेंगे, सपा नेता बोले-आवाज उठाने पर प्रशासन दबाव बना रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment