Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में क्रेटा कार का शीशा तोड़ उड़ाएं 5 लाख:कारोबारियों के दुकान से सामने हुई घटना, वारदात CCTV में कैद

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर में बदमाशों ने मार्बल कारोबारियों के कार का शीशा तोड़कर पांच लाख रुपए से भरा बैग उड़ा लिया। घटना सोमवार रात करीब 8 बजे फातिमा हॉस्पिटल के सामने हुई। जब बारिश की वजह से कारोबारी दुकान के बाहर क्रेटा गाड़ी खड़ी कर अंदर चले गए। यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही गोरखनाथ CO और शाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। जानिए पूरा मामला… देवरिया के गौरीबाजार के रहने वाले विवेक कुमार निगम और कुशीनगर के वार्ड संख्या-21 निवासी अजीत सिंह शाहपुर के शताब्दीपुरम में किराए के मकान में रहते हैं। दोनों फातिमा अस्पताल के सामने पिछले सात साल से मकराना मार्बल के नाम से टाइल्स और मार्बल का कारोबार करते हैं। सोमवार शाम दोनों कारोबारी मोहद्दीपुर एक व्यक्ति को पांच लाख रुपए देने गए थे, लेकिन उसके नहीं पहुंचने पर ओरियन मॉल में फिल्म देखने चले गए। शाम करीब 6:30 बजे फिल्म खत्म होने के बाद दोनों अपनी क्रेटा कार से दुकान पहुंचे और कार बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया करीब 7:45 बजे दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे कि बारिश शुरू हो गई। दोनों कुछ देर दुकान के अंदर ही रुक गए। इसी दौरान पैदल आए तीन बदमाशों ने कार के पीछे का शीशा तोड़ दिया और उसमें रखा पांच लाख रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बारिश रुकने के बाद जब दोनों कार के पास पहुंचे तो शीशा टूटा मिला। बैग गायब देखकर वे घबरा गए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ खजांची चौराहा, मेडिकल कॉलेज और असुरन तक बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर शाहपुर पुलिस और सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जांच किया और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर फुटेज खंगालना शुरू कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में साइबर फ्रॉड करने वाले 15 युवक गिरफ्तार:मोबाइल हैक करके लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालते थे, 5 दिन में पकड़े गए
    Next Article
    बदायूं में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप:मायका पक्ष बोला- गला दबाकर मार डाला, एक साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment