Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में सपा नेता की सरेराह गुंडागर्दी, VIDEO:दुकानदार को दुकान से खींचकर बेरहमी से पीटा, पहले बच्चों को जान से मारने की धमकी दी

    19 hours ago

    1

    0

    यूपी के बरेली में समाजवादी पार्टी के नेता की गुंडागर्दी सामने आई है। बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर चौराहे पर समाजवादी पार्टी के नेता मोहसिन खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक परचून दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। दबंगई का आलम यह था कि नेता जी और उनके साले दुकानदार पर तब तक टूटते रहे, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। मारपीट के बाद आरोपियों ने पीड़ित को पास के नाले में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई की लाइव तस्वीरें घटना का पूरा मंजर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दो से तीन लोग अचानक दुकान में घुसते हैं और दुकानदार फहीम खान पर हमला बोल देते हैं। पुराने विवाद को लेकर हुई इस मारपीट में फहीम को गंभीर गुम चोटें आई हैं। सतीपुर चौराहे जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत की है। बच्चों को मारने की धमकी से शुरू हुआ विवाद पीड़ित दुकानदार फहीम खान का आरोप है कि सपा नेता मोहसिन खान इलाके में अपनी गुंडागर्दी के लिए जाना जाता है और अक्सर मोहल्ले वालों को परेशान करता है। विवाद की शुरुआत दो दिन पहले हुई थी, जब मोहसिन ने फहीम के मासूम बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। जब फहीम इस बात का विरोध करने और जवाब मांगने सपा नेता के पास गया, तो मोहसिन ने इसे अपनी तौहीन समझ लिया। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए वह बुधवार को अपने सालों के साथ फहीम की दुकान पर आ धमका। दुकान से खींचकर नाले में फेंका, पुलिस जांच में जुटी फहीम खान ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी मोहसिन खान अपने सालों के साथ आया और बिना कुछ कहे मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे बेरहमी से लात घुसो से पीटा और घसीटते हुए नाले की तरफ ले गए, जहाँ उसे धक्का दे दिया गया। फहीम का कहना है कि सपा नेता आए दिन अपनी सियासी पहुंच का धौंस दिखाकर लोगों को डराता है। इधर, बारादरी पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई कलेक्ट्रेट में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा:नवनिर्मित मंदिर में हुई स्थापना, डीएम-एसपी ने परोसा प्रसाद
    Next Article
    बागपत में कूड़ा स्टैंड हटाने की मांग:पांडव रोड पर गंदगी से लोग परेशान, रमजान में विशेष सफाई की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment