Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई कलेक्ट्रेट में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा:नवनिर्मित मंदिर में हुई स्थापना, डीएम-एसपी ने परोसा प्रसाद

    21 hours ago

    1

    0

    हरदोई जिला कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और पवित्र शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। यह धार्मिक अनुष्ठान जिलाधिकारी अनुनय झा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने स्वयं संतों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस और होमगार्ड के जवानों को पूड़ी, सब्जी और मिष्ठान परोसा। कार्यक्रम में जिला जज रीता कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा, एसीजेएम काव्या सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी और नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी सहित प्रशासन व न्यायपालिका के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' और कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे भी उपस्थित थे। भंडारे में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और आम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम और अन्य मजिस्ट्रेट व शासकीय अधिवक्ता भी इस आयोजन में शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    18 करोड़ की सरकारी जमीन बेचने में JE पर FIR:अलीगढ़ नगर निगम के बाबू ने दर्ज कराया केस, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    बरेली में सपा नेता की सरेराह गुंडागर्दी, VIDEO:दुकानदार को दुकान से खींचकर बेरहमी से पीटा, पहले बच्चों को जान से मारने की धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment