Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में श्याम फाग महोत्सव मनाया गया:आमला एकादशी पर दिखा आस्था और सामाजिक समरसता का संगम

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली के श्यामगंज में श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमल एकादशी पर श्याम फाग महोत्सव मनाया गया। इस आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सेवा भाव का भी प्रदर्शन हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर को कलकत्ता और बैंगलोर से मंगाए गए रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था, जिसने भक्तों को आकर्षित किया। मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि आमल एकादशी पर बाबा श्याम का फागु महोत्सव मनाने की परंपरा भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती है। महंत ने बताया कि निसान लेकर चलने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, जिसके चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं। मंदिर परिसर से निसान यात्रा प्रारंभ हुई, जो विकास भवन, रामपुर बाग, जैन मंदिर और काली मंदिर मार्ग से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा और जलपान से स्वागत किया गया। भक्त “श्याम तेरी बंसी पुकारे” जैसे भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें अभिराज सिंह, मोहन दीवाना और सोनल चंचल ने भजन प्रस्तुत किए। महिला भजन गायिकाओं में नीलम सक्सेना और अक्षिता बाजपेयी शामिल थीं। संगीत संयोजन में विशाल मौर्य ने आरगन, सचिन ने ढोलक और अंकुर कश्यप ने पैड बजाया। साउंड व्यवस्था आयुष कश्यप ने संभाली। भजन संध्या के बाद खीर और फलों का प्रसाद वितरित किया गया। इस सेवा का दायित्व अंकुर गुप्ता परिवार ने निभाया। इस महोत्सव में पार्षदों, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कुलदीप गुप्ता परिवार ने श्रृंगार सेवा की, जबकि बिनोद कुमार सिंह ने बाबा श्याम के लिए नई पोशाक अर्पित की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1000 करोड़ का ठग दुबई से गिरफ्तार:ED शाइन सिटी के प्रमोटर को लखनऊ लाएगी; यूपी में दर्ज हैं 554 FIR
    Next Article
    केजरीवाल-सिसौदिया दिल्ली शराब केस से बरी:सांसद संजय सिंह बोले- प्रधानमंत्री 'विध्वंसकारी सोच' के व्यक्ति, देश का नहीं देख सकते विकास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment