Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केजरीवाल-सिसौदिया दिल्ली शराब केस से बरी:सांसद संजय सिंह बोले- प्रधानमंत्री 'विध्वंसकारी सोच' के व्यक्ति, देश का नहीं देख सकते विकास

    1 hour ago

    1

    0

    दिल्ली शराब घोटाले से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया के बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। सुल्तानपुर में मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने दावा किया कि इस फैसले से यह साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने 'आप' नेताओं को बदनाम करने की गहरी साजिश रची थी। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि 'आप' नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए, उन्हें जेल में डाला गया और उनके परिवारों को परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पूरे देश में यह संदेश गया है कि प्रधानमंत्री 'विध्वंसकारी सोच' के व्यक्ति हैं और वे देश का विकास नहीं देख सकते। 'आप' नेता ने कहा कि उनकी पार्टी शिक्षा, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और स्कूल जैसे क्षेत्रों में काम कर रही थी। इसके बावजूद, साजिश के तहत पार्टी को बदनाम कर दिल्ली की सत्ता से हटाने का प्रयास किया गया। संजय सिंह ने प्रधानमंत्री से पूरे देश, अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार से माफी मांगने की मांग की। प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि 'राजनीति का घिनौना खेल लंबे समय तक नहीं चलता है।' उन्होंने जोर देकर कहा कि 'सत्य परेशान हो सकता है, हार नहीं सकता' और आज सत्य की जीत हुई है। संजय सिंह ने दोहराया कि 'आप' नेताओं ने बार-बार कहा था कि यदि उनके खिलाफ कोई सबूत, पैसा, जमीन के कागजात या गहने मिले हों तो बताया जाए। उन्होंने कहा कि आज पार्टी के सभी सदस्य खुश हैं और मानते हैं कि उन्हें दी गई तकलीफें 'झूठ और बेबुनियाद' थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में श्याम फाग महोत्सव मनाया गया:आमला एकादशी पर दिखा आस्था और सामाजिक समरसता का संगम
    Next Article
    झांसी में बेटे को जन्म देकर मां की मौत:ससुर बोले- डॉक्टर ने पेट में बेल्ट बांधकर जबरन नॉर्मल डिलेवरी कराई, फिर ब्लेडिंग नहीं रुकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment