Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में उर्स-ए-रज़वी के लिए आरएसी की तैयारियां पूरी:आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी के 108वें उर्स में हजारों वॉलंटियर्स रहेंगे तैनात

    9 hours ago

    1

    0

    बरेली में आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी के 108वें उर्स-ए-रज़वी को लेकर ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उर्स के तीनों दिन जायरीन की सुविधा के लिए हजारों वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे। जगह-जगह हेल्पलाइन, मेडिकल कैंप और लंगर की व्यवस्था की गई है। आरएसी मुख्यालय "बैतुर्रज़ा" में बुधवार को समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता नबीरा-ए-आला हज़रत और आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और वॉलंटियर्स को जिम्मेदारियां सौंपी। हेल्पलाइन कार्ड भी वितरित किए। उन्होंने कहा- उर्स में आने वाले हर मेहमान की सेवा प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी जायरीन को परेशानी नहीं होनी चाहिए। हेल्पलाइन नंबर भी किए जारी आरएसी ने उर्स के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन्हें पोस्टर, होर्डिंग और सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। चादर के जुलूसों के साथ भी आरएसी के कार्डधारक वॉलंटियर्स मौजूद रहेंगे। जरूरत पड़ने पर वे तुरंत सहायता उपलब्ध कराएंगे। उर्स का पहला दिन 6 अगस्त को होगा। इस दिन इशा की नमाज के बाद मरकजी मस्जिद बीबी जी में नातिया मुशायरा होगा। दूसरे दिन 7 अगस्त को मुफ़्ती-ए-आज़म हिंद कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। इसमें नात, मनकबत और उलमा के बयान होंगे। रात 1:40 बजे हज़रत मुफ़्ती-ए-आज़म हिंद का कुल शरीफ होगा। तीसरे और अंतिम दिन 8 अगस्त को सुबह से बैतुर्रज़ा में जलसा शुरू होगा। दोपहर 2:38 बजे आला हज़रत का कुल शरीफ अदा किया जाएगा। कई स्थानों पर होगा लंगर-ए-आम उर्स के दौरान कई स्थानों पर लंगर-ए-आम की व्यवस्था रहेगी। बैतुर्रज़ा में पहले दिन से तीसरे दिन तक लगातार लंगर चलेगा। खलील स्कूल, करौलान और अन्य स्थानों पर भी भोजन की व्यवस्था रहेगी। कुल्हाड़ापीर में 7 और 8 अगस्त को पानी और शर्बत का लंगर लगाया जाएगा। बिहारीपुर में 6 अगस्त से मेडिकल कैंप शुरू होगा। यहां तीनों दिन मुफ्त दवा और प्राथमिक उपचार मिलेगा। बाहर से आने वाले जायरीन के ठहरने के लिए मेहमानखाने, मरकजी मस्जिद बीबी जी और कई हॉल व मकान आरक्षित किए गए हैं। इससे बाहर से आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। जिले की सीमाओं पर तैनात रहेंगी टीमें आरएसी ने जिले की सीमाओं पर भी सहायता टीमें तैनात की हैं। पीलीभीत मार्ग पर नवाबगंज, बदायूं मार्ग पर आंवला, शाहजहांपुर मार्ग पर फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी, रामपुर मार्ग पर मीरगंज तथा उत्तराखंड की ओर से आने वाले जायरीन के लिए बहेड़ी में वॉलंटियर्स मौजूद रहेंगे। ये टीमें रास्ते में आने वाली किसी भी परेशानी में मदद करेंगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चादर के जुलूस दरगाह आला हज़रत पहुंचेंगे। आरएसी के वॉलंटियर्स इन जुलूसों के साथ रहकर व्यवस्था संभालेंगे। समीक्षा बैठक में आरएसी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में विजय विक्रम हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा:हिस्ट्रीशीटर समेत 6 गिरफ्तार, बेटी के प्रेम विवाह की रंजिश में की थी वारदात
    Next Article
    रामपुर पुलिस को मिले दो इंटरसेप्टर वाहन:तेज रफ्तार वाहनों का अब खुद होगा ई-चालान, चालक की करेंगे पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment