Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में विजय विक्रम हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा:हिस्ट्रीशीटर समेत 6 गिरफ्तार, बेटी के प्रेम विवाह की रंजिश में की थी वारदात

    10 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के में विजय विक्रम की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल हिस्ट्रीशीटर बदलू समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल की गई 12 बोर की अवैध बंदूक, जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 6 माह पहले हुए प्रेम विवाह की रंजिश में साजिश रचकर हत्या को अंजाम दिया गया था। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह की निगरानी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को बेनियापुर गौशाला के पास तिराहे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार मुख्य आरोपी बदलू थाना इमलिया सुल्तानपुर का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नंबर-216ए) है। पूछताछ में मुख्य आरोपी बदलू ने बताया कि करीब 6 माह पहले मृतक विजय विक्रम के बेटे अमन उर्फ अंग्रेज उसकी बेटी को भगाकर ले गया था और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत विजय विक्रम को रास्ते में रोककर बदलू और उसके भाई महेश ने 12 बोर की बंदूक से सीने में गोली मार दी। वहीं संजीव और श्रवण ने मृतक को पकड़ रखा था, जबकि ऊदन उर्फ ऊदल और राम भजन आसपास आने-जाने वालों पर नजर रख रहे थे। पुलिस ने बदलू की निशानदेही पर घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत से हत्या में इस्तेमाल किया गया अवैध 12 बोर बंदूक, तीन खोखा कारतूस और उसकी तलाशी से दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। एएसपी दुर्गेश सिंह के अनुसार सभी छह आरोपियों का चालान कर न्यायालय भेज दिया है। मुख्य आरोपी बदलू के खिलाफ डकैती, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंगना के 'गटर जेनरेशन' वाले बयान पर टली सुनवाई:वादी ने आगरा कोर्ट से धाराएं बढ़ाने के लिए मांगा समय, एक्ट्रेस ने छात्र आंदोलन पर टिप्पणी की थी
    Next Article
    बरेली में उर्स-ए-रज़वी के लिए आरएसी की तैयारियां पूरी:आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी के 108वें उर्स में हजारों वॉलंटियर्स रहेंगे तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment