Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में वोटर लिस्ट सुधार का विशेष अभियान:3835 बूथों पर बैठे बीएलओ, युवाओं में दिखा वोट बनवाने का जबरदस्त उत्साह

    1 day ago

    3

    0

    अगर आपकी उम्र 18 साल हो चुकी है या वोटर आईडी कार्ड में नाम, पता या कोई गलती सुधारनी है, तो आज का दिन बरेली के लोगों के लिए बेहद खास रहा। चुनाव आयोग के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी 3,835 पोलिंग बूथों पर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। पहली बार वोट बनवाने पहुंचे युवा शहर के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज (जीआईसी) समेत तमाम बूथों पर सुबह से ही बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और सुपरवाइजर फॉर्म लेकर मुस्तैद दिखे। पहली बार वोटर बन रहे 18 साल के युवाओं में काफी उत्साह नजर आया। केंद्र पर अपना वोट बनवाने पहुंचीं रुबिया और कैबान ने बताया कि प्रक्रिया बेहद आसान और सुविधाजनक रही, उन्हें किसी भी तरह की परेशानी या लंबी कतार का सामना नहीं करना पड़ा। बीएलओ ने की अपील: घर से निकलें और वोट बनवाएं ड्यूटी पर तैनात बीएलओ शिल्पी ने बताया कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से छूट गए थे या दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण रह गए थे, वे आज अपने जरूरी कागजात लेकर आसानी से फॉर्म जमा कर रहे हैं। अधिकारियों और बीएलओ द्वारा मतदाताओं को फोन करके भी केंद्र तक पहुंचकर वोटर कार्ड बनवाने और सुधार कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कौन-सा फॉर्म किस काम आएगा? डीएम ने खुद संभाला मोर्चा, 66 पोलिंग बूथों पर जाकर परखी व्यवस्था विशेष अभियान के दौरान बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने खुद फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर क्षेत्र के बालजती प्राथमिक विद्यालय, जनता स्कूल, वुडरो स्कूल, सीएससी महानगर, शांति देवी हायर सेकेंडरी स्कूल, तिलक इंटर कॉलेज और बिथरी चैनपुर के धौरेरा माफी स्कूल समेत कुल 66 पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने बूथों पर तैनात अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन हो और वहां आने वाले नागरिकों की सुविधा व सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए, ताकि किसी भी मतदाता को कोई परेशानी न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KDA ने 3.60 करोड़ की जमीन को कब्जे से छुड़वाया:बिनगवां में अवैध बाउंड्रीवाल और कमरा ध्वस्त, दोबारा कब्जा करने पर FIR की चेतावनी
    Next Article
    अलीगढ़ में साइबर वर्कशॉप में दिए टिप्स:एडीजी बोले-एक क्लिक में खाली होता खाता, जागरूकता सबसे बड़ा हथियार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment