Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली मेयर को राखी बांधने आई बहनें हुईं बेहोश:कार्यक्रम में भगदड़ जैसे हालत, 20 हजार महिलाओं को बुलाया था

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली मेयर डॉ. उमेश गौतम के रक्षाबंधन कार्यक्रम में गुरुवार दोपहर भगदड़ जैसे हालात हो गए। अफरा-तफरी के बीच कई महिलाएं बेहोश हो गईं। करीब 20 हजार महिलाओं को राखी बांधने के लिए बुलाया गया था। सुबह 10 बजे से महिलाएं बरेली क्लब ग्राउंड पहुंचने लगीं। 11 बजते-बजते मैदान में लगा पंडाल खचाखच भर गया था। इसके बाद न भीड़ संभली, न लाइन। महिलाएं बैरिकेडिंग पार कर मंच की तरफ बढ़ने लगीं। धक्का-मुक्की में कई महिलाएं गश खाकर गिर पड़ीं। जगह-जगह टूटी चूड़ियां और चप्पलें पड़ी थीं। कई बच्चे भीड़ में अपने परिवार से बिछड़ गए। मंच से बार-बार बच्चों के नाम और घरवालों के बारे में अनाउंसमेंट करना पड़ा। 3 तस्वीरें देखिए… मेयर ने 20 हजार महिलाओं को बुलाया बरेली मेयर डॉ. उमेश गौतम और उनके बेटे पार्थ गौतम ने रक्षाबंधन के एक दिन पहले बरेली क्लब ग्राउंड में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन था। इस विशाल कार्यक्रम में शहर और देहात से लगभग 20 हजार महिलाओं को राखी बंधवाने के लिए बुलाया गया था। सुबह 10 बजे से ही महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। खराब मौसम और बारिश के चलते अधिकांश महिलाएं क्लब परिसर में लगाए गए। पंडाल में आ गईं। पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था। उपहार बांटे तो और बिगड़े हालात, चोरी की शिकायतें मंच से उपहार के बैग बांटे जाने शुरू हुए तो भीड़ उनपर टूट पड़ी। उपहार लेने की होड़ में महिलाएं एक-दूसरे पर गिरने लगीं। धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने महिलाओं के मोबाइल और पर्स चुरा लिए। कई महिलाओं ने सोने की चेन, मोबाइल और पर्स से नकदी चोरी होने की शिकायत की। देखते ही देखते कार्यक्रम अव्यवस्था और अफरा-तफरी में बदल गया। भीड़ बेकाबू हुई तो मेयर के बेटे को गेट पर भेजा मंच के पास जब भीड़ लगातार बढ़ती गई तो मेयर डॉ. उमेश गौतम ने खुद स्थिति संभालने की कोशिश की। महिलाओं को अलग-अलग जगह राखी बांधने की व्यवस्था के लिए अपने बेटे पार्थ गौतम को मुख्य गेट पर भेजा। लेकिन इसके बाद भी भीड़ का दबाव कम नहीं हुआ। गर्मी और उमस के बीच महिलाएं एक-दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ने की कोशिश करती रहीं। लाल साड़ी में एक महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए बदहवास हालत में बाहर आईं। उन्होंने बताया कि राखी बांधने के दौरान पीछे से अचानक भीड़ का जोरदार धक्का आया। बच्चा हाथ से छूटकर नीचे गिरने से बचा। सास को भी भीड़ ने धक्का दिया, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गईं। अंदर हालात ऐसे थे कि समझ नहीं आ रहा था कि बाहर कैसे निकलें। महिला का हाथ खींचा, चप्पल-बिछिया तक छूट गईं भुता क्षेत्र से आई एक महिला ने बताया कि मंच की तरफ जाते समय भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सांस लेना मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान किसी ने उनका हाथ खींच लिया। धक्का-मुक्की में पैरों की चप्पल और बिछिया तक गिर गईं। महिला ने रोते हुए कहा- हम गिरते-गिरते बचे। जान पर बन आई थी। किसी तरह गिरते-पड़ते बाहर निकले। हालात ऐसे थे कि हम मर ही जाते। नीलिमा ने कहा- हजारों महिलाओं को बुला लिया, लेकिन इतनी बड़ी भीड़ को संभालने के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए। इतनी गर्मी में पीने का पानी तक नहीं था। पंडाल में महिलाओं की मदद करने के लिए कोई नहीं था। इससे खास तौर से बुजुर्गों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। --------------------- ये खबर भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अचानक बस रोकी, 3 की मौत: रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे, ड्राइवर बाथरूम के लिए उतरा, ट्रक ने टक्कर मारी सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 यात्री घायल हैं। इनमें 5 गंभीर है। गुरुवार तड़के 5.30 बजे ड्राइवर को पेशाब लगी। उसने एक्सप्रेस-वे पर थोड़ा किनारे करके बस को रोक दिया। नीचे उतरकर चला गया। तभी तेज रफ्तार ट्रक आया और पीछे से बस में घुस गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री ने 18 कॉल किए, डीएम ने फोन नहीं उठाया:एटा में बेबी रानी मौर्य बोलीं- क्या प्रोटोकॉल में आप हमसे बड़े हैं, गुस्से में लिया बुके
    Next Article
    यूपी में सितंबर में 7.93% सस्ती मिलेगी बिजली:बिल में 604 करोड़ का मिलेगा सीधा फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment