Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारिश के बाद बढ़ी छुट्टा मवेशियों की समस्या:अयोध्या में अधिकारियों के निर्देश बेअसर, लोग परेशान

    4 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद छुट्टा गोवंश की समस्या एक बार फिर बढ़ गई है। शाम होते ही बड़ी संख्या में मवेशी सड़कों पर आ जाते हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है और सड़क हादसों का खतरा बना हुआ है। रात में यही मवेशी किसानों के खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की शिकायतों के बावजूद अधिकारियों के निर्देश और अभियान संसाधनों के अभाव में प्रभावी नहीं हो पा रहे हैं।मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के अमानीगंज, मिल्कीपुर और हैरिंग्टनगंज इलाकों में शाम ढलते ही सड़कों पर छुट्टा मवेशियों का जमावड़ा दिखने लगता है। सैकड़ों की संख्या में छुट्टा गोवंश कुमारगंज से अमानीगंज ब्लॉक मुख्यालय जाने वाले मार्ग पर भी कई स्थानों पर गोवंश सड़क पर बैठे रहते हैं, जिससे रात में वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।अमानीगंज विकासखंड के धमथुआ गांव के पास सैकड़ों की संख्या में छुट्टा गोवंश एकत्रित रहते हैं। स्थानीय किसान रंजीत, राजेश कुमार, विद्या प्रसाद, शालिकराम, रामरूप और विवेक कुमार ने बताया कि दिन ढलते ही ये मवेशी खेतों में चले जाते हैं और धान सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार खंड विकास अधिकारी से मवेशियों को पकड़वाने की मांग की है, लेकिन अभी तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।मुख्य विकास अधिकारी भी कई बार ब्लॉक अधिकारियों को छुट्टा मवेशियों को पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित करने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद, पर्याप्त संसाधनों की कमी के कारण यह अभियान अपेक्षित रूप से प्रभावी नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अमानीगंज सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि मवेशियों को पकड़ने के लिए नगर निगम से वाहन मांगा गया है, जो अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाया है। एक टीम गठित कर दी गई है और वाहन मिलते ही अभियान चलाकर मवेशियों को पकड़कर गौशाला भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कूड़े और बजबजाती नालियां देख प्रभारी मंत्री भड़के:लायन एनवायरो पर 5 लाख का जुर्माना, 2 अफसरों की सैलरी काटने के निर्देश
    Next Article
    लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:ओबीसी मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment