Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारिश के बाद ओवरफ्लो एसटीपी के पानी में डूबी कार:प्रतापगढ़ के 4 लोग बाल-बाल बचे, रिवर फ्रंट रोड से जा रहे थे संगम

    46 minutes ago

    1

    0

    प्रयागराज में लगातार बारिश के बाद बक्शी बांध क्षेत्र में एसटीपी का पानी ओवरफ्लो होने के दौरान मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। प्रतापगढ़ से संगम आ रहे चार लोगों की कार बक्शी बांध के पास सड़क पर भरे करीब दो फीट पानी में फंस गई। चालक ने कार को पानी से निकालने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही कार पानी में पहुंची, वह बंद हो गई। देखते ही देखते पानी बढ़ने लगा और कार करीब आधी डूब गई। खतरा बढ़ता देख कार में सवार चारों लोग तत्काल बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद पानी का स्तर और बढ़ गया और कार पूरी तरह पानी में डूब गई। सूचना मिलने पर दारागंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार को पानी से बाहर निकालने के लिए हाइड्रा बुलाना पड़ा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे कार को बाहर निकाला जा सका। प्रतापगढ़ से संगम आ रहे थे चारों लोग पुलिस के मुताबिक, कार में सवार चारों लोग प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। वे संगम जा रहे थे। चारों रिवर फ्रंट रोड से होते हुए नागवासुकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बक्शी बांध के पास सड़क पर करीब दो फीट पानी भरा मिला। चालक ने पानी की गहराई को देखते हुए कार को निकालने की कोशिश की। उसे लगा कि कार पानी से निकल जाएगी, लेकिन जैसे ही कार पानी के बीच पहुंची, वह बंद हो गई। कार के बंद होते ही चारों लोग मुश्किल में पड़ गए। देखते ही देखते आधी डूब गई कार रात में हुई बारिश के कारण एसटीपी से पानी लगातार ओवरफ्लो हो रहा था। कार के पानी में फंसने के बाद पानी का स्तर तेजी से बढ़ने लगा। कुछ ही देर में कार करीब आधी डूब गई। स्थिति बिगड़ती देख कार सवार चारों लोग तुरंत कार से बाहर निकल आए। चारों के बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद पानी और बढ़ गया और कार पूरी तरह पानी में डूब गई। गनीमत रही कि सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे कार के पानी में डूबने की सूचना मिलने पर दारागंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार को बाहर निकालने की व्यवस्था शुरू कराई। इसके लिए मौके पर हाइड्रा बुलाया गया। हाइड्रा की मदद से कार को पानी से निकालने में करीब चार घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। अंतत: दोपहर करीब 1:30 बजे कार को पानी से बाहर निकाल लिया गया। इंस्पेक्टर बोले- कोई हताहत नहीं दारागंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। कार में चार लोग सवार थे और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कार को हाइड्रा की मदद से बाहर निकलवा लिया गया है। दोपहर करीब 1:30 बजे कार को पानी से बाहर निकाला जा सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 18 सेमी ऊपर:तटवर्ती गांवों में बढ़ा कटान का खतरा, कई मकान जद में आए
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में जलभराव, नहीं लगा मंगल बाजार:एक महीने से कांवड़ यात्रा के चलते बंद था पैठ बाजार, दुकानदार परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment