Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारात जा रही कार तीन बार पलटी, 6 घायल:कुशीनगर में शीशा तोड़कर बाहर निकाला, सभी जिला अस्पताल रेफर

    4 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील क्षेत्र में मंगलवार शाम बारात के दौरान एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर तीन बार पलट गई। इस हादसे में दूल्हे के रिश्तेदार समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, नौतार जंगल के मोनिया टोला गांव से मंगलवार शाम करीब 7 बजे बारात परिछावन के बाद महाराजगंज के लिए रवाना हुई थी। बारात में शामिल वाहन पहले खड्डा पेट्रोल पंप पर रुके, जहां तेल भरवाया गया। इसके बाद काफिला परतावल की ओर आगे बढ़ा। दूल्हे की गाड़ी आगे चल रही थी, जबकि बस और अन्य वाहन पीछे थे। इसी दौरान दूल्हे की फुआ के बेटे अभिमन्यु साहनी अपनी कार से बारात में शामिल होकर जा रहे थे। अभिमन्यु बिहार राज्य के मधुबनी के निवासी बताए जा रहे हैं और शादी में शामिल होने नौतार जंगल आए थे। उनकी कार में पड़ोस की चार लड़कियां और अन्य परिजन सवार थे। बताया जा रहा है कि खड्डा से तेल भरवाने के बाद जैसे ही कार मठिया चौराहे के पास पहुंची, उसी समय तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोड़ के पास चालक स्टीयरिंग नियंत्रित नहीं कर पाया, जिससे कार सड़क पर तीन बार पलटते हुए कई मीटर तक घिसटती चली गई। स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर घायलों को निकाला हादसे की आवाज सुनते ही मठिया चौराहे पर मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। लोगों ने शीशा तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला। उसी रास्ते से गुजर रहे लक्ष्मीपुर पढ़ारहवा के ग्राम प्रधान आनंद चौहान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनके गांव के निवासी विजय साहनी भी इस हादसे में घायल हैं, तो तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ये लोग हुए घायल हादसे में कार सवार इंदु कुंआरी (19) पुत्री गोविंद चौधरी, निभा कुमारी (18) पुत्री रविंद्र चौधरी, संजू कुमारी (22) पुत्री गोविंद चौधरी, उजाला (7) पुत्री कमलेश चौधरी, विजय साहनी (28) पुत्र नथुनी साहनी तथा चालक अभिमन्यु साहनी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि विजय साहनी अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ आगे की सीट पर बैठे थे। गनीमत रही कि कार के आगे के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे आगे बैठे विजय और उनका बेटा बाल-बाल बच गए। चालक की हालत गंभीर हादसे में चालक अभिमन्यु साहनी के सिर में गहरी चोट आई है और सीने में भी गंभीर चोट बताई जा रही है। वहीं इंदु कुंआरी, निभा कुमारी और संजू कुमारी के सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के संबंध में गोविंद चौधरी ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी और सामने अचानक मोड़ आ गया। चालक स्टीयरिंग नियंत्रित नहीं कर पाया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में राष्ट्रपति दौरे से पहले सीएम योगी का दौरा:राम मंदिर-हनुमानगढ़ी में दर्शन, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
    Next Article
    हमीरपुर में स्कूल के लिए निकली 3 बच्चियां गायब:पुलिस ने कानपुर से बरामद किया, परिजनों को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment