Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारादेवी से नौबस्ता तक सभी 20 लिफ्ट इंस्टॉल:लोड टेस्टिंग पूरी; अब जल्द शुरू होगी मेट्रो ट्रेन

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के तहत कॉरिडोर-1 (आईआईटी से नौबस्ता) को जोड़ने की तैयारी अंतिम दौर में है। मंगलवार को बारादेवी से नौबस्ता के बीच पड़ने वाले सभी 5 एलिवेटेड स्टेशनों पर लिफ्ट इंस्टॉल करने का काम पूरा कर लिया गया। इन सभी 20 लिफ्टों की लोड टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों और सिस्टम इंस्टॉलेशन की प्रगति का जायजा लिया। 5 स्टेशनों पर 20 लिफ्ट और 15 एस्केलेटर का काम पूरा बारादेवी, किदवई नगर, बसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्त इन पांचों स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 लिफ्ट और 15 एस्केलेटर लगाए जाने थे, जिनका काम अब पूरी तरह मुकम्मल हो चुका है। हर स्टेशन पर 4-4 लिफ्ट लगाई गई हैं, जो प्रवेश द्वार से कॉनकोर्स और कॉनकोर्स से प्लेटफॉर्म तक यात्रियों को ले जाएंगी। 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत इन सभी लिफ्टों का निर्माण चेन्नई में किया गया है। इन स्टेशनों पर लगाई गई लिफ्ट आधुनिक 'रीजेनरेटिव ब्रेकिंग' तकनीक से लैस हैं। यह तकनीक बिजली की खपत को कम करने में सहायक है। जब लिफ्ट नीचे की तरफ आती है या उसमें भार कम होता है, तो मोटर से उत्पन्न अतिरिक्त ऊर्जा को यह सिस्टम विद्युत ऊर्जा में बदलकर वापस पावर ग्रिड में भेज देता है। सुरक्षा के लिहाज से सभी लिफ्ट के अंदर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। एलिवेटेड स्टेशनों के अलावा, झकरकटी और ट्रांसपोर्ट नगर जैसे भूमिगत स्टेशनों पर भी काम तेजी से चल रहा है। इन दोनों स्टेशनों पर कुल 8 में से 7 एस्केलेटर और 6 में से 4 लिफ्ट इंस्टॉल कर दी गई हैं। निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो सेवा के विस्तार के लिए सिविल कंस्ट्रक्शन और सिस्टम फिटिंग के काम को एक साथ तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि तय समय सीमा में इस रूट को जनता के लिए खोला जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोंच पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर पकड़े:चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर पकड़ा, दो मोटरसाइकिलें बरामद
    Next Article
    ललितपुर सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में शीर्ष पर:डीएम ने प्रथम स्थान बरकरार रखने के निर्देश दिए, पर्यटक अधिकारी से नाराजगी जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment