Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में शीर्ष पर:डीएम ने प्रथम स्थान बरकरार रखने के निर्देश दिए, पर्यटक अधिकारी से नाराजगी जताई

    12 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिले ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने उन विभागों की सराहना की जिन्होंने अपनी प्रगति में सुधार किया है। वहीं, खराब प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को फटकार भी लगाई। समीक्षा के दौरान, ग्रामीण पेयजल आपूर्ति की खराब प्रगति पर अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण, से नाराजगी व्यक्त की गई। उन्हें अगले माह तक प्रगति सुधारने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, नगर में पर्यटन विभाग के प्रोजेक्ट गिन्नोटबाग में प्राचीन वृक्षों के संरक्षण में लापरवाही पर पर्यटक अधिकारी से भी नाराजगी जताई गई। जिलाधिकारी ने सीएमआईएस पोर्टल और जनपद के विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने लक्ष्यों को पूरा करते हुए जिले की प्रथम स्थान की स्थिति को आगे भी बरकरार रखने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अतिरिक्त ऊर्जा, अल्पसंख्यक कल्याण छात्रवृत्ति, उद्यान, ऊर्जा, कृषि, ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दुग्ध विकास, दिव्यांग पेंशन, नमामि गंगे, पंचायती राज, सामाजिक वानिकी, प्राथमिक शिक्षा, पशुधन, पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, श्रम एवं सेवायोजन, उद्योग, समाज कल्याण, सहकारिता और सिंचाई सहित कई विभागों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 में से 10 अंक प्राप्त किए हैं। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, पीडीडीआरडीए दीपक यादव, सीवीओ डॉ भगवान सिंह, बीएसए रणवीर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, डीडी एग्रीकल्चर, जिला कृषि अधिकारी, एडीएसटीओ अजयवीर सिंह के साथ ही लोक निर्माण विभाग, जल निगम, जल संस्थान और विद्युत आदि विभागों के अभियंता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारादेवी से नौबस्ता तक सभी 20 लिफ्ट इंस्टॉल:लोड टेस्टिंग पूरी; अब जल्द शुरू होगी मेट्रो ट्रेन
    Next Article
    बदायूं में महाशिवरात्रि मेले में डांस का VIDEO:प्रशासन से बिना अनुमति लिए कार्यक्रम, आयोजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment