Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारावफात जुलूस का हिंदुओं ने किया स्वागत:लखनऊ में मौलानाओं को माला पहनाई-गले मिले; वाराणसी में विदेशी भी शामिल हुए

    1 day ago

    1

    0

    यूपी में बुधवार सुबह से ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) धूमधाम से मनाई जा रही है। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, मुरादाबाद सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में जुलूस निकाले जा रहे हैं। डीजे पर धार्मिक गीत (नात) बजाए जा रहे हैं। हाथों में तिरंगा और धार्मिक झंडा लेकर लोग इसमें शामिल हैं। लखनऊ में बारावफात की जुलूस में गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली। हिंदू समाज की ओर से पंडित कृष्ण चंद्र शुक्ल ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। उन्होंने मौलाना महमूदुल हसन समेत तमाम मुस्लिम धर्मगुरुओं को माला पहनाई और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान सभी एक-दूसरे से गले मिले। आचार्य शुक्ला ने बताया कि 20 साल से चली आ रही रवायत का यहां पर हम सब पालन करते आ रहे हैं। मिलजुलकर त्योहार मनाते हैं। वाराणसी में मदहे सहाबा का सबसे बड़ा जुलूस निकाला जा रहा है। करीब 5 किलोमीटर लंबे इस जुलूस में प्रशासन और कमेटी की सहमति के बाद 1,500 की जगह सिर्फ 100 गाड़ियां शामिल की गई हैं। जुलूस में 2 हजार से ज्यादा लोग शामिल हैं। सैकड़ों विदेशी पर्यटक भी इसमें शामिल हुए। बुलंदशहर में जुलूस के दौरान कलाबाजों ने लट्ठबाजी और तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने ब्लेड से बने घूमर को घुमाकर करतब दिखाए। एक कलाकार ने आंख पर लोहे की रॉड टिकाकर रोमांचक प्रदर्शन किया। उधर, जुलूस मार्गों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए CCTV और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए डायवर्जन लागू किया है। तस्वीरें देखें… प्रदेश में ईद-मिलादुन्नबी के जश्न के लाइव अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की मुस्लिम एक्टिविस्ट को गला काटने की धमकी:बच्चों से पोस्टर पर यूरिन कराई; पैगम्बर मोहम्मद पर कमेंट किया था
    Next Article
    नोएडा में सूर्या हत्याकांड जैसी वारदात, मां बोली- इंसाफ चाहिए:हत्यारों ने बोटी-बोटी काटा, एनकाउंटर तक अंतिम संस्कार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment