Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की मुस्लिम एक्टिविस्ट को गला काटने की धमकी:बच्चों से पोस्टर पर यूरिन कराई; पैगम्बर मोहम्मद पर कमेंट किया था

    21 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान को गला काटने की धमकी दी गई है। नाजिया ने मंगलवार की रात गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में केस दर्ज कराया है। नाजिया का आरोप है कि शाहिल अहमद नाम के व्यक्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें गालियां दीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शाहिल ने उनके पोस्टर पर बच्चों से यूरिन कराई। इसका वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़ीं नाजिया एक्टिविस्ट हैं। वह मूलरूप से कोलकाता की रहने वाली हैं। इस्लाम के रीति-रिवाजों पर कमेंट करती हैं। उन्होंने मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के गृह सचिव संजय प्रसाद और ATS अधिकारियों से भी की है। अब विस्तार से पढ़िए… फोटो पर गलत कमेंट, गर्दन काटने की धमकी दी नाजिया इलाही की शिकायत के मुताबिक, शाहिल अहमद नाम की इंस्टाग्राम आईडी से उनकी तस्वीर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। उन्हें गर्दन काटने की धमकी भी दी गई। आरोपी ने नाबालिग बच्चों के जरिए उन्हें परेशान करने और हिंसा के लिए उकसाने जैसी बातें कहीं। आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी तस्वीर वाले पोस्टर के साथ एक आपत्तिजनक वीडियो भी शेयर किया। नाजिया ने शिकायत में अपनी जान को खतरा बताया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने धमकी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच शुरू कर दी है। नाजिया ने 2 महीने पहले पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी नाजिया खान ने जून, 2026 में एक पॉडकास्ट के दौरान मुस्लिम समाज, मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों, पैगंबर हजरत मोहम्मद और हजरत आयशा से जुड़े विषयों पर टिप्पणी की थी। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद कई मुस्लिम संगठनों और लोगों ने नाराजगी जताई थी। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि नाजिया ने जानबूझकर मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां कीं। इस मामले में 25 अगस्त को नाजिया के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। कौन हैं नाजिया इलाही खान? वकील से राजनीति तक का सफर, ट्रिपल तलाक मामले से मिली पहचान नाजिया इलाही खान सुप्रीम कोर्ट में वकालत और महिला अधिकारों से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा में रही हैं। उन्होंने राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई। वह पहले तृणमूल कांग्रेस की प्रवक्ता रहीं और बाद में भाजपा में शामिल हो गईं। कोलकाता में जन्म, कानून की पढ़ाई नाजिया इलाही खान का नाम इशरत जहां से जुड़े ट्रिपल तलाक मामले में भी सामने आया। उन्होंने इस मामले में महिलाओं के अधिकार और लैंगिक समानता से जुड़े मुद्दे उठाए। इसके बाद वह महिला अधिकारों से जुड़े मामलों पर मुखर रहने लगीं। TMC से BJP तक राजनीतिक सफर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, नाजिया के पति का निधन तब हो गया था, जब वह करीब 20 साल की थीं। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे यामिन खान की परवरिश की। यामिन भी वकालत के पेशे से जुड़े बताए जाते हैं। निजी जिंदगी को रखा सीमित नाजिया के माता-पिता और परिवार के दूसरे सदस्यों के बारे में सार्वजनिक जानकारी काफी सीमित है। वह अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखती हैं। पुलिस बोली- इंस्टाग्राम आईडी की जांच शुरू इंदिरापुरम के ACP सूर्यबली मौर्य ने बताया, नाजिया इलाही खान की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस इंस्टाग्राम आईडी से नाजिया को धमकी और अभद्र कमेंट किए गए, उसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की पहचान और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है। ------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री:25 लाख स्टूडेंट को मिलेंगे टैबलेट; मेडिकल छात्रों का 13 हजार भत्ता बढ़ाया, जानिए योगी कैबिनेट के फैसले योगी सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में जेन-जी और महिलाओं पर फोकस किया। इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाने को लेकर आंदोलन कर रहे MBBS और BDS स्टूडेंट्स का भत्ता 12 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए महीने कर दिया। ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और कौशल विकास से जुड़े 25 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देने का प्रस्ताव भी मंजूर किया है। सरकार ने प्रदेश की करीब एक करोड़ बुजुर्ग महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। कैबिनेट ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को मंजूरी दी है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में अखिलेश के खिलाफ पोस्टर, सपाई पुलिस से भिड़े:बागपत में पोस्टर फाड़े, SP ऑफिस घेरा; बोले- भाजपा की साजिश है
    Next Article
    फुफेरा भाई कहता-ये मेरी गर्लफ्रेंड, NEET छात्रा ने जान दी:कानपुर में ब्लैकमेल कर रहा था; मां बोली- किस रिश्ते पर भरोसा किया जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment