Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारावफात पर रोशनी से जगमग हुआ बरेली:गलियां दुल्हन की तरह सजीं, 10 तस्वीरों में देखिए जश्न

    3 hours ago

    1

    0

    बारावफात (ईद मिलादुन्नबी) के मौके पर शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में खास रौनक देखने को मिल रही है। ओल्ड सिटी के सूफी टोला, सैलानी और धोबियों वाली गली समेत कई इलाकों को रंग-बिरंगी झालरों, झूमरों और तोरण द्वारों से सजाया गया है। रात होते ही पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठता है। पैगंबर हजरत मोहम्मद के यौमे पैदाइश की खुशी में लोगों ने अपने घरों, मस्जिदों और बाजारों को सजाया है। गलियों में जगह-जगह आकर्षक रोशनी और सजावट की गई है। शाम होते ही इन इलाकों की रौनक देखते ही बनती है। बारावफात के मौके पर बच्चे भी उत्साह के साथ जश्न में शामिल हो रहे हैं। कई बच्चे पारंपरिक कपड़ों, साफे और टोपियों में नजर आए। इलाकों में लोगों के बीच अमन, भाईचारे और खुशी का माहौल है। आइए, तस्वीरों में देखते हैं बरेली में बारावफात की सजावट और रौनक...
    Click here to Read more
    Prev Article
    'टीम भावना और अनुशासन से मिलेगी जीत':बरेली में NCC कैडेट्स से ADG बोले-बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकजुटता जरूरी
    Next Article
    25 दिन में जून-जुलाई से ढाई गुना ज्यादा बारिश:वाराणसी में 12 घंटे में 128MM पानी, आज भी सुबह से बादल छाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment