Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस की ब्रेक फेल होने से अटल चौक से टकराई:बस का अगला हिस्सा और अटल चौक क्षतिग्रस्त हुआ

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सैफई डिपो की एक रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो जाने से सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सैफई से इटावा आ रही बस डीएम चौराहे पर बने नवनिर्मित अटल चौक से टकरा गई, जिससे बस का अगला हिस्सा और अटल चौक क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री सवार नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएम चौराहे पर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सैफई डिपो की बस सैफई से इटावा होते हुए आगरा, मथुरा और बदरपुर दिल्ली जाने के लिए ड्यूटी पर निकली थी। बस को संविदा चालक तारा चंद निवासी बल्लापुर थाना अजीतमल, जिला औरैया चला रहे थे। जब बस इटावा शहर के डीएम चौराहे के पास पहुंची, तभी अचानक ब्रेक फेल हो गए और बस अनियंत्रित हो गई। चालक ने सामने चल रही इनोवा कार और बाइक सवारों को बचाने की कोशिश की, लेकिन बस अटल चौक से टकरा गई। बस में विभागीय कर्मचारी भी थे सवार बस में उस समय महिला परिचालक सानिया जैन निवासी गोदाम सराय भटेला, करहल थाना जिला मैनपुरी मौजूद थीं। इसके अलावा सैफई डिपो के टीम कीपर अजीत सिंह और एआरएम कार्यालय के कर्मचारी डीके सिंह भी बस में सवार थे, जो ड्यूटी स्लिप बनाने का काम करते हैं। संयोग से बस में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। मरम्मत के बाद भी फेल हुए ब्रेक चालक के अनुसार सैफई डिपो में बस के ब्रेक के प्रेशर पाइप सहित कुछ अन्य मरम्मत का काम कराया गया था और जांच के बाद ही बस को डिपो से रवाना किया गया था। इसके बावजूद रास्ते में अचानक प्रेशर लीक होने से ब्रेक फेल हो गए। इस घटना के बाद परिवहन निगम की तकनीकी जांच व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    17-18 मार्च को यमुनापार में रहेगी पानी की किल्लत:19 मार्च को सुबह सुचारु होगी जलापूर्ति, ओवर हेड टैंक की सफाई के चलते बाधित रही सप्लाई
    Next Article
    पंडित शब्द पर भड़के रानद सुप्रीमो श्रीकांत त्यागी:यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रश्न के विकल्प में था, प्रोन्नति बोर्ड भंग करने की उठाई मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment