Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    17-18 मार्च को यमुनापार में रहेगी पानी की किल्लत:19 मार्च को सुबह सुचारु होगी जलापूर्ति, ओवर हेड टैंक की सफाई के चलते बाधित रही सप्लाई

    1 hour ago

    1

    0

    दो ओवर हेड टैंकों की सफाई के चलते आगरा के यमुनापार क्षेत्र में 17 और 18 मार्च को पानी की किल्लत रहेगी। 17 मार्च की सुबह पानी मिलेगा लेकिन शाम से सप्लाई बाधित हो जाएगी। इसके बाद 19 मार्च की सुबह ही सप्लाई सुचारु होगी। ऐसे में पानी को स्टोर करके रख लें। इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी सप्लाई छत्ता जोन के अंतर्गत नाऊ की सराय जोनल पंपिंग स्टेशन एवं बजरंग नगर ओवर हेड टैंक की सफाई का काम होना है। यह काम 17 मार्च की सुबह पानी की सप्लाई के बाद शुरू होगा। जोकि 18 मार्च की शाम तक चलेगा। ऐसे में इन दोनों दिन पानी नहीं मिलेगा। टेढ़ी बगिया, बजरंग नगर, शोभा नगर, राधा नगर, गुलाब नगर, बैकुंठी बाग, फाउंड्री नगर आदि क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। इन नंबरों पर संपर्क कर मंगा सकते हैं टैंकर जलकल विभाग की ओर से जरूरत पड़ने पर पानी का टैंकर भेजने की भी व्यवस्था की है। इसके लिए विभाग की ओर से नंबर भी जारी किए गए हैं। टैंकरों से पानी प्राप्त करने के लिए जलकल विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-2702722 एवं कंट्रोल रूम नंबर 8192095401 या फिर अवर अभियंता ललित कुमार के 8192095951 पर संपर्क कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम का निजी स्कूलों को निर्देश:कहा- नियमों के तहत ही लें फीस, तय दुकानों से खरीदारी का दबाव न बनाएं
    Next Article
    बस की ब्रेक फेल होने से अटल चौक से टकराई:बस का अगला हिस्सा और अटल चौक क्षतिग्रस्त हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment