Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस-वैन में आमने-सामने की भिड़ंत, 5 की मौत:भिंड में नेशनल हाईवे पर गाड़ी के परखच्चे उड़े; यात्री अंदर ही फंस गए, 6 लोग गंभीर

    4 hours ago

    1

    0

    भिंड में शुक्रवार देर रात बस और वैन आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह पिचक गई। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसा गोहद चौराहा थाना अंतर्गत छींमका गांव के पास नेशनल हाईवे-719 पर रात 2.30 बजे हुआ। गोहद चौराहा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ के अनुसार, ईको वैन ग्वालियर से सवारियों को लेकर भिंड की ओर आ रहा था, जबकि बस भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को एम्बुलेंस से ग्वालियर रेफर किया गया। फिलहाल, घायलों का ग्वालियर में इलाज जारी है। हादसे में मरने वाले दो लोगों की पहचान हुई टीआई मनीष धाकड़ ने बताया कि अभी 3 मृतकों की पहचान हुई है। इनमें प्रदीप शिवहरे पुत्र रामप्रकाश, अतुल शिवहरे निवासी फूप और जगदीश भदौरिया निवासी स्योड़ा गांव अकोड़ा हैं। बाकी के शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। देखिए हादसे के बाद की 3 तस्वीरें… हादसे में ये लोग घायल हुए जिस जगह हादसा हुआ, वहां अंधा मोड़ पुलिस परिजन का पता लगाने के लिए दस्तावेजों और वाहन नंबर के आधार पर जांच कर रही है। जिस जगह हादसा हुआ, वहां अंधा मोड़ है। हो सकता है दोनों वाहन तेज रफ्तार में हों। हादसे की जांच जारी है। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। ये खबर भी पढ़ें… पति से बोली- पहुंचने ही वाली हूं...20 मिनट बाद मौत ग्वालियर में हाईवे पर 100 मीटर से भी कम विजिबिलिटी थी। इसी बीच एक वैगन आर कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। बड़ी बात ये है कि चारों एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे। वे लिफ्ट लेकर कार में सवार हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेग्नेंट हैं सरगुन मेहता, शादी के 12 साल बाद रवि दुबे के घर में गूंजेगी किलकारी? तेज हुई चर्चा, सच जानने को बेताब फैंस
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:मणिपुर के इंफाल वेस्ट में उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार-गोला-बारूद बरामद; 30 एकड़ की अवैध पोस्ता खेती नष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment