Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंकज धवरैया का धरना जारी, फर्जी ऑडियो एडिट का आरोप:हाथरस में यूजीसी बिल और SC/ST एक्ट के विरोध में प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया का धरना यूजीसी बिल और एससी/एसटी एक्ट के विरोध में जारी है। यह धरना उनके निवास के बाहर कंचन नगर में चल रहा है। पंकज धवरैया ने आरोप लगाया है कि उन्हें धरने से हटाने के लिए साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि इसी साजिश के तहत एक फर्जी एडिटेड ऑडियो वायरल किया जा रहा है। पंकज बोले धरने से उठाने की रची जा रही साजिश.. वायरल ऑडियो में कथित तौर पर पंकज धवरैया को अपने संगठन के एक पदाधिकारी से यह बात करते हुए सुनाया जा रहा है कि वह सरकारी गनर और सुरक्षा प्राप्त करने के लिए धरना दे रहे हैं। करीब 6 मिनट के इस ऑडियो में अन्य कई अनर्गल बातें भी शामिल हैं। धवरैया ने कहा कि उनकी उस पदाधिकारी से इतनी लंबी बातचीत कभी नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब से उन्होंने धरना शुरू किया है, भाजपा और प्रशासन उन्हें हटाने का प्रयास कर रहा है लेकिन उनका धरना जारी रहेगा। पंकज धवरैया के अनुसार, उन्हें इस विरोध प्रदर्शन के लिए सवर्ण समाज और अन्य लोगों का समर्थन मिल रहा है। आज भी काफी लोग उनसे मिलने धरना स्थल पर पहुंचे। उनकी सख्त निगरानी की जा रही है और खुफिया तंत्र भी सक्रिय है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बोर्ड परीक्षा के बीच शोर मचाने वाले 12 पर मुकदमा:मैनावती रोड पर रात 1 बजे DJ बज रहा था, काकादेव, चकेरी, बिठूर, रावतपुर में भी कार्रवाई
    Next Article
    कुबेरपुर-यमुना ब्रिज के बीच तीसरी रेल लाइन बिछेगी:आगरा में रेल ढांचे को मजबूती मिलेगी, 159.76 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment