Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में खाद्य विभाग की छापेमारी, 16 नमूने जब्त:होली-रमजान पर मिलावट रोकने को 34 हजार की सामग्री सीज

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में होली और रमजान पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शुद्ध खाद्य पदार्थ सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया। जिलाधिकारी उन्नाव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 16 खाद्य नमूने एकत्र किए। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों से बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री जब्त की गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस अभियान के तहत दही, मावा, पनीर, क्रीम, रिफाइंड, बेसन, सोयाबीन ऑयल और रंगीन कचरी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। कुल 2831 किलोग्राम और 90 लीटर खाद्य सामग्री सीज की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 34,830 रुपये है। टीम ने अकरमपुर, बंथर, दही तिराहा समेत शहर और कस्बाई क्षेत्रों की दुकानों व भंडार गृहों की जांच की। एक प्रतिष्ठान से लगभग 449 किलोग्राम सामग्री सीज की गई, जिसकी कीमत 4550 रुपये आंकी गई। वहीं, एक अन्य स्थान से 2250 लीटर खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। रंगीन कचरी और रिफाइंड तेल के कुछ नमूने संदेह के आधार पर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, कई प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के उल्लंघन के संकेत मिले हैं, जिसके तहत नोटिस जारी किए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिन प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाई गईं, उन्हें सुधार के निर्देश देते हुए चेतावनी दी गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में अभिहित अधिकारी विनय सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह, सुधीर उपाध्याय, अनिल कुमार कटियार, रणजीत प्रसाद, पल्लवी सिंह और अनीता अवस्थी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सघन निगरानी रखी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने कासगंज तहसील का औचक निरीक्षण किया:बोले- लोगों की समस्याएं ध्यान से सुनें, बार-बार न लगवाएं चक्कर
    Next Article
    बोर्ड परीक्षा के बीच शोर मचाने वाले 12 पर मुकदमा:मैनावती रोड पर रात 1 बजे DJ बज रहा था, काकादेव, चकेरी, बिठूर, रावतपुर में भी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment