Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने कासगंज तहसील का औचक निरीक्षण किया:बोले- लोगों की समस्याएं ध्यान से सुनें, बार-बार न लगवाएं चक्कर

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले के जिलाधिकारी (डीएम) प्रणय सिंह ने शनिवार को तहसील कासगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया और अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान डीएम प्रणय सिंह ने तहसीलदार बलवंत उपाध्याय, नायब तहसीलदार और उपजिलाधिकारी संजीव कुमार के कार्यालयों सहित अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तहसील में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने जोर दिया कि फरियादियों को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। डीएम प्रणय सिंह ने विशेष रूप से कहा कि जमीन पर अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतों का निस्तारण अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर करें। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता पर रखने के लिए कहा। उन्होंने सभी तहसील कर्मियों को समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि काम में किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में सिपाही के बहनोई की गोली मारकर हत्या:लूट के इरादे से बदमाश रात में घर में घुसे थे, रोकने पर मारी गोली
    Next Article
    उन्नाव में खाद्य विभाग की छापेमारी, 16 नमूने जब्त:होली-रमजान पर मिलावट रोकने को 34 हजार की सामग्री सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment