Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज सोरांव में गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़:डीएम बोले, अफवाहों पर ध्यान न दें; प्रदेश में पर्याप्त गैस उपलब्ध

    15 hours ago

    1

    0

    ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत में रसोई गैस बुकिंग नियमों में बदलाव किया गया है। अब घरेलू उपभोक्ता 15 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक करा सकेंगे। इस फैसले के बाद कई जगहों पर गैस की किल्लत की आशंका को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है, हालांकि प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रयागराज के सोरांव तहसील क्षेत्र में गैस एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। लोग जल्द से जल्द सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, जिससे रसोई गैस की कमी की चर्चा तेज हो गई है। एडीएम सिविल सप्लाई विजय शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के 5 मार्च के आदेश के तहत प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या दुरुपयोग की शिकायत मिलती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने भी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने बताया कि 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य है। आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तीन क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) का गठन किया है। प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने भी स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की किल्लत की बातें केवल अफवाह हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में होली मिलन समारोह:फाग गीतों और गुलाल-अबीर के बीच गूंजा भाईचारे का संदेश
    Next Article
    बसपा जिलाध्यक्ष पर सास-बहू से मारपीट का आरोप:एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए, जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment