Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर जिला पंचायत में पोस्टमार्टम हाउस और गौशाला पर चर्चा:जिला पंचायत बैठक में CMO ने दिया आश्वासन, नहीं लगाने होंगे चक्कर

    3 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिला पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सदस्यों ने सड़क, बिजली और किसानों की समस्याओं के साथ-साथ पोस्टमार्टम हाउस में डॉक्टरों की अनुपस्थिति को प्रमुख मुद्दा बनाया। जिला पंचायत सदस्यों ने विरोध जताया कि आकस्मिक मृत्यु के मामलों में परिजनों को दोपहर 2 बजे तक डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान की मांग की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने आश्वासन दिया कि अब पोस्टमार्टम हाउस में डॉक्टर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि शाम 5 बजे के बाद पोस्टमार्टम की अनुमति के लिए अधिकारियों या नेताओं की सिफारिश की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वयं अनुमति देंगे। डगडगी गौशाला में बड़ी विसंगति बैठक में डगडगी गौशाला प्रकरण पर भी चर्चा हुई। गौवंशों की संख्या को लेकर गंभीर अंतर सामने आया। 20 नवंबर को उपजिलाधिकारी मडावरा ने गौशाला में 1429 गौवंश दिखाए थे, जबकि 21 नवंबर को जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम में तहसीलदार मडावरा को केवल 679 गायें मिलीं। सभी सदस्य रहे मौजूद इस भारी अंतर पर संबंधित अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सभी जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे और मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए समाधान की दिशा में कदम उठाने पर सहमति बनी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा का 'चलो बूथ की ओर' अभियान तेज:संभल में बूथ कमेटियों का गठन, संगठन मजबूत करने पर जोर
    Next Article
    खाड़ी देशों में मिसाइल हमले, भारतीय परिवारों में चिंता:हापुड़ के बेटों के सुरक्षित होने पर ली परिवार ने राहत की सांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment