Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:फंदे पर मिला शव, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

    1 day ago

    1

    0

    इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के पुरा रेवाड़ी गांव में शुक्रवार तड़के एक विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुरा रेवाड़ी गांव निवासी ज्ञान प्रकाश की पत्नी रेनू का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पति की मदद से रेनू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मौत की सूचना मिलने के बाद आगरा जिले के बाह क्षेत्र स्थित पार्वतीपुरा गांव से उसके मायके पक्ष के लोग इटावा पहुंचे। मृतका के भाई अवधेश कुमार ने बताया कि रेनू तीन भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसकी शादी 4 मई 2017 को ज्ञान प्रकाश के साथ हुई थी। शादी के बाद रेनू के दो बेटियां और एक बेटा हुआ। अवधेश कुमार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर रेनू को परेशान करते थे। उन्होंने बताया कि रेनू की बड़ी बहन संगीता की शादी भी ज्ञान प्रकाश के बड़े भाई हरगोविंद से हुई है, जो रिश्ते में उसकी जेठानी लगती है। मृतका के भाई का आरोप है कि करीब 15 दिन पहले रेनू का अपने दो देवरों से विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। हालांकि आरोप है कि बाद में ससुराल पक्ष ने दबाव बनाकर समझौता करा दिया था। शुक्रवार तड़के रेनू की बड़ी बहन संगीता का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि ज्ञान प्रकाश ने मारपीट करने के बाद रेनू को फांसी पर लटका दिया है। इसके बाद वह परिजनों के साथ इटावा पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। बताया गया कि मृतका का पति ज्ञान प्रकाश वाहन चालक का काम करता है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बढ़पुरा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्राकृतिक खेती से बदलेगी भारत की तस्वीर- सूर्य प्रताप शाही:बोले- किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी, देश की खेती को रसायनमुक्त बनाने का संकल्प
    Next Article
    बस्ती एसपी ने किया बड़ा फेरबदल:हर्रैया, छावनी, रुधौली समेत कई थानों के इंचार्ज बदले, चौकियों में भी किया बदलाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment