Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती के पोखरा में दो सांडों की भिड़ंत, VIDIO:खुले में घूम रहे छुट्टा पशुओं से राहगीरों को खतरा, दूर से देखते रहें लोग

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोखरा में मंगलवार को पूर्वांचल ग्रामीण बैंक के सामने दो छुट्टा सांड आपस में भिड़ गए। इस घटना से आसपास हड़कंप मच गया, हालांकि कोई बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों सांड काफी देर तक एक-दूसरे पर हमला करते रहे। घटना स्थल पर बैंक के ग्राहक, राहगीर और स्थानीय दुकानदार मौजूद थे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई गंभीर अनहोनी नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है। सड़कों और बाजारों में खुलेआम घूम रहे ये सांड कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इन पशुओं से किसानों की फसलें पहले से ही प्रभावित हो रही हैं, और अब आमजन की सुरक्षा भी खतरे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि छुट्टा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में ऐसी किसी बड़ी घटना से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में साइकोलॉजिस्ट ने दी सलाह:Board Exam का तनाव दूर करने के बताए उपाय, बोले- खुद पर रखें विश्वास
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी:CCTV- लाइव फीड निगरानी, कॉपियों का लेआउट पोर्ट्रेट साइज में बदला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment