Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में 19 बीघा गेहूं की फसल जली:आग बुझाते युवक झुलसा, ट्रैक्टर में भी लगी आग; फायर ब्रिगेड फंसी

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती एहतमाली गांव में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। इस भीषण आग में लगभग 19 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाने के प्रयास में एक युवक झुलस गया और जिस ट्रैक्टर से वह आग बुझाने की कोशिश कर रहा था, उसमें भी आग लग गई। खेत से आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान एक युवक ट्रैक्टर लेकर खेत में आग बुझाने के लिए उतरा, जिससे वह झुलस गया। ट्रैक्टर में भी आग लग गई, जिसे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। लगभग 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन वह खुद एक गड्ढे में फंस गई। गाड़ी को गड्ढे से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब तक गाड़ी बाहर निकली, तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को वापस लौटना पड़ा। इस आगजनी में किसान राम मूर्ति, राधेश्याम, रामकरन, उमा देवी, सूर्य नारायण, राधारमण, सुखराम, राहुल और प्रदीप की गेहूं की फसल जल गई है। हल्का लेखपाल सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि क्षति का आकलन कर लिया गया है और किसानों को मुआवजे के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सूरज तिवारी ने दो बार UPSC क्वालीफाई किया:हादसे में हाथ-पैर गवाएं फिर भी नहीं मानी हार, मैनपुरी में स्वागत
    Next Article
    रिटायर प्रोफेसर के घर से 50 लाख की चोरी:प्रयागराज में दरवाजा फांदकर पेड़ के सहारे घर में घुसा चोर, पांच लाख कैश-जेवर ले गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment