Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर प्रोफेसर के घर से 50 लाख की चोरी:प्रयागराज में दरवाजा फांदकर पेड़ के सहारे घर में घुसा चोर, पांच लाख कैश-जेवर ले गया

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के कैंट में रिटायर प्रोफेसर मैनुद्दीन अंसारी के घर से चोरों ने 50 लाख का माल पार कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है कि दरवाजा फांदकर चोर भीतर लगे पेड़ के सहारे घर में दाखिल हुआ। इसके बाद पांच लाख केश व कीमती जेवर उड़ा दिए। घटना के वक्त प्रोफेसर परिवार समेत बाहर थे और घर में ताला लगा हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की लेकिन चोरों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने तहरीर दी है और पुलिस फुटेज के जरिए चोरों को चिहि्नत करने में जुटी है। शादी में गए थे गोरखपुर मैनुद्दीन अंसारी आईईआरटी में प्रोफेसर पद से 2016 में रिटायर हुए थे। उनका एक बेटा नाइजीरिया में इंजीनियर है और दूसरा बेटा इलेक्ट्रिक का काम करता है। वह राजापुर में परिवार समेत रहते हैं। उन्होंने बताया, एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए वह परिवार समेत 10 अप्रैल को गोरखपुर चले गए थे। घर में ताला बंद था। सोमवार सुबह पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने फोन कर बताया कि उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। दोपहर में वापस आए इसके बाद वह दोपहर में घर लौटे तो देखा कि मेन दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। भीतर जाने पर कमरों व चार आलमारी के लॉकर भी टूटे मिले। घर का सारा सामान फैला पड़ा था और कीमती जेवर व पांच लाख कैश गायब था। चोरी गए जेवर सोने व चांदी के थे जिनका मूल्य लगभग 45 लाख था। सूचना देने पर सबसे पहले डायल 112 पुलिस पहुंची। इसके बाद राजापुर चौकी पुलिस भी आई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस वापस चली गई। पीड़ित की ओर से कैंट थाने में तहरीर दी गई। 58 मिनट घर के भीतर रहा चोर चोरी की वारदात अंजाम देने वाले बदमाशों की तस्वीर पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज से यह भी पता चला कि चोर करीब 58 मिनट घर के भीतर रहा। इस दौरान उसका एक साथी बाहर टहलता रहा। एक चोर रात 2:30 मिनट पर घर का मेन दरवाजा फांदकर भीतर की ओर लगे पेड़ के सहारे नीचे उतरकर घर में दाखिल हुआ। इत्मिनान से पूरा सामान समेटने के बाद वह 3:28 मिनट पर उसी रास्ते से निकल भागा। थाना प्रभारी बोले कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि सूचना मिली है। चौकी प्रभारी को भेजकर जांच पड़ताल कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में 19 बीघा गेहूं की फसल जली:आग बुझाते युवक झुलसा, ट्रैक्टर में भी लगी आग; फायर ब्रिगेड फंसी
    Next Article
    फतेहपुर में पिकअप पलटी, एक की मौत:4 घायल, टायल फटने से हुआ हादसा, भतीजी की शादी में शामिल होने जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment