Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में अवैध खनन रोकने की मांग:विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बोले- करोड़ों के राजस्व का नुकसान

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती में विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इसमें जनपद में विभिन्न स्थानों पर हो रहे अवैध खनन को रोकने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया। ज्ञापन सौंपने के बाद विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि खनन अधिकारी और खनन माफिया की मिलीभगत से जिले में बालू और मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। यह खनन मानकों के विपरीत किया जा रहा है। सिंह ने आशंका व्यक्त की कि इस अवैध खनन से भू-क्षरण की प्रबल संभावना है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने समय रहते अवैध खनन पर रोक लगाने की अपील की। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि सरयू नदी से बालू निकालने वाले अवैध खनन माफियाओं के साथ जिला प्रशासन की मिलीभगत जारी है। अवैध बालू खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनका मनोबल बढ़ गया है। गुप्ता ने कहा कि प्रशासन और बालू माफिया की मिलीभगत से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसके अलावा, अवैध बालू खनन के कारण किसानों की फसलें भी बर्बाद हो रही हैं और भविष्य में उनके खेतों पर भी गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका है। ज्ञापन सौंपते समय अखिलेश सिंह के साथ विवेक श्रीवास्तव (जिला अध्यक्ष सनातन रक्षा वाहिनी), पंकज सिंह, राजेश गुप्ता, उपेंद्र सिंह, अर्पण श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, ऋषभ तिवारी, राजू राजभर, विकास सोनी, आलोक सोनकर, सौरभ त्रिपाठी, राकेश सिंह, विपिन सिंह, अभिषेक आर्य, शिवम मिश्रा, सतीश गुप्ता, महिपाल, विवेक चौधरी, रजनीश चौधरी और प्रमोद चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CCTV में मंदिर से खून से लथपथ निकलते दिखे बाबा:पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया, मंदिर के सेवक पर हमले का मामला
    Next Article
    गोरखपुर में नौ साल के बच्चे की डुबोकर हत्या:तलाब में ढकेल दिया, 15 साल का नाबलिग आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment