Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में नौ साल के बच्चे की डुबोकर हत्या:तलाब में ढकेल दिया, 15 साल का नाबलिग आरोपी गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 9 साल के बच्चे की तलाब में डूबोकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्चा कबाड़ बीनने का काम करता था। परिजन झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं। उसके बगल की झोपड़ी में रहने वाले 15 साल के बाल अपचारी ने इस घटना को अंजाम दिया। सुबह करीब 10 बजे गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूपुर उत्तरी स्थित एक तलाब में बच्चे की बॉडी मिली। घटना की सूचना पर गोरखनाथ पुलिस पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर घरवालों से पूछताछ की तो पता चला कि बगल में रहने वाले लड़के के साथ बच्चा गया था। इसके बाद वापस नहीं आया। पुलिस ने तत्काल उस लड़के को पकड़कर पूछताछ शुरू की। तब लड़के ने सारी बात बताई। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आरोपी बाल अपचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अब पढ़िए पूरा मामला गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूपुर उत्तरी में एक खाली जगह पर झुग्गी झोपड़ी डालकर आसाम के लोग रहते हैं। यह लोग कबाड़ बीनने का काम करते हैं। आसाम के रहने वाले अब्दुल ने तहरीर देते हुए बताया कि रविवार शाम को मेरा बेटा मोमिनुल हक (9) इफ्तार के बाद बगल में रहने वाले लड़के के साथ निकला था। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं आया। तब पुलिस को लापता होने की सूचना दी गई। सोमवार को सुबह मेरे बेटे मोमिनुल की लाश रेलवे पटरी के पास स्थित तलाब में मिली। मेरा बेटा बगल के लड़के के साथ गया था। उसने ही मेरे बेटे की हत्या की है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया तहरीर के आधार पर पुलिस ने अब्दुल के घर के बगल में रहने वाले लड़के को अभिरक्षा में लिया। उससे पूछताछ शुरू की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसे तलाब में ढकेल दिया था। पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया है। इसके अलावा अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। वहीं बच्चे की हत्या के पीछे की वजह को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। बच्चे के साथ कोई गलत काम तो नहीं किया गया है, इस एंगल पर भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आरोपी की उम्र 15 साल इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया- पिता ने कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी कि उनके बच्चे को बगल में रहने वाले लड़के ने डूबोकर मार डाला है। इस सूचना पर तत्काल बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपी नाबालिग है। उसकी 15 साल उम्र बताई जा रही है। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में अवैध खनन रोकने की मांग:विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बोले- करोड़ों के राजस्व का नुकसान
    Next Article
    झारखंड में वन दरोगा में नौकरी के नाम पर ठगी:12.61 लाख की ठगी करने के मामले में 6 जालसाजों पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment