Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में फ्रिज का तार जोड़ते समय लगा करंट:युवक की मौत, 4 महीने पहले हुआ था बेटा, पत्नी बेहोश होकर गिरी

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती जिले के कुढ़वा गांव में शनिवार सुबह एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घर में फ्रिज का तार जोड़ते समय 28 वर्षीय राजदेव यादव बिजली की चपेट में आ गए। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं उनके चार माह के मासूम बेटे ने पिता को खो दिया। जानकारी के अनुसार, कुढ़वा गांव निवासी राजदेव यादव (28) पुत्र राधेश्याम यादव शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अपने घर में खराब फ्रिज का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक बिजली का करंट लग गया। करंट लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। परिजनों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राजदेव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। राजदेव यादव गुजरात में एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने आईटीआई से इलेक्ट्रिशियन ट्रेड की पढ़ाई की थी। वे अपने परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी संभालते थे। उनकी असामयिक मौत ने परिवार को गहरे आर्थिक संकट में डाल दिया है। राजदेव का विवाह 15 अप्रैल 2025 को कुदरहा ब्लॉक के सिसई पंडित गांव निवासी ज्योति के साथ हुआ था। दंपती का एक चार माह का पुत्र है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी ज्योति बदहवास हो गईं। मां मिश्रालवती और 14 वर्षीय बहन रोशनी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में निकली भव्य कलश यात्रा:खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा शुरू, भक्ति में डूबे लोग
    Next Article
    DM ने टीबी मुक्त अभियान की समीक्षा की:हाई रिस्क ग्राम पंचायतों में स्क्रीनिंग तेज करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment