Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में गोवध कांड का खुलासा:तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल सामग्री बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परसालाल शाही स्थित एक पोखरे में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इस घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से गोवध में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की है। यह मामला 1 मार्च को गोवंश अवशेष पाए जाने के बाद सामने आया था, जिस पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान बब्लू शर्मा (25) निवासी केशवारा, इस्तेखार अहमद (65) निवासी करमा खान, संतकबीरनगर (जो वर्तमान में जमदाशादी, वाल्टरगंज में रहता है) और छोटू उर्फ तुफैल (35) निवासी मझौवामीर के नाम सामने आए। इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन चाकू, पांच रस्सियां, साइकिल ट्यूब, काली पन्नी के पैकेट, लकड़ी के ठेहे, प्लास्टिक, लोहे का तराजू और बाट सहित अन्य सामग्री बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आवारा पशुओं को पकड़कर उनका वध करते थे और फिर मांस बेचते थे। इस मामले में चार अन्य सहयोगियों - गुलाम रसूल उर्फ बुढ़वा, सफीक उर्फ नऊआ, शमशाद अहमद उर्फ सुगनुआ और मो. नफीस की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस इन फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में काली पट्टी बांधकर पढ़ी जाएगी ईद की नमाज:मौलाना बोले- खामेनेई को श्रद्धांजलि न देने वालों की इफ्तार पार्टी का बायकॉट
    Next Article
    झांसी में करंट से युवक की मौत:फॉल्ट ठीक करने पोल पर चढ़ा था, बिजली सप्लाई चालू होने से गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment