Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में घर के अंदर मिला अधेड़ का शव:मौत की वजह स्पष्ट नहीं, सुबह सात बजे मिली लाश

    14 hours ago

    2

    0

    बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई गांव के तिनियहवा पुरवा में मंगलवार सुबह घर के अंदर 50 साल के दिग्विजय चौधरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सुबह सात बजे घर में मिला शव मंगलवार सुबह करीब सात बजे दिग्विजय चौधरी का शव घर के अंदर मिला। जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर कप्तानगंज पुलिस सुबह करीब 10 बजे पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने घर के अंदर बारीकी से जांच-पड़ताल की और जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह दिग्विजय चौधरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घर के अंदर शव मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक टीम की ओर से जुटाए गए सबूतों के परीक्षण के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 70 लाख की चोरी में संदिग्ध से पूछताछ:अकेले आया चोर, झोले में ले गया गहने और रुपये, CCTV में कैद घटना
    Next Article
    बिस्मिल्लाह खां की धरोहर तोड़ने से कांग्रेस खफा:उस्ताद के परिवार के लिए मांगी आर्थिक मदद, डिवाइडर पर कमल नहीं डमरू लगाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment