Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 70 लाख की चोरी में संदिग्ध से पूछताछ:अकेले आया चोर, झोले में ले गया गहने और रुपये, CCTV में कैद घटना

    15 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के पांडेय कॉलोनी स्थित शकुंतला निवास में 14 नवंबर को 70 लाख की चोरी की घटना हुई थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसमे दिख रहा है कि एक युवक चेहरे पर कपड़े का मास्क लगाए हुए था। वह अकेले ही दीवार कूदकर घर के अंदर प्रवेश किया। करीब एक घंटे तक अंदर रहा। पीड़ित के मुताबिक एक झोले में 15 लाख कैश और करीब 55 लाख के जेवर भरकर आराम से निकल गया। रामगढ़ताल पुलिस मंगलवार का सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे युवक की कदकाठी के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।उससे पूछताछ की जा रही है। छठ में गांव गया था परिवार बेलघाट थाना क्षेत्र के डकई गांव निवासी शराब ठेकेदार सूरज पांडेय और उनके भाई विपुल पांडेय रामगढ़ताल के पांडेय कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। सूरज ने बताया कि 14 नवंबर की शाम करीब 6 बजे वह परिवार के साथ छठ पर्व मनाने गांव चले गए थे। घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया है। रविवार सुबह मोबाइल पर चोरी की घटना होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। अलमारी और तिजोरी का लॉक तोड़ दिया सूरज के मुताबिक, चोर ने घर में रखी अलमारी और तिजोरी का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये नकद और 400 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर लिए। जेवरात की कीमत करीब 55 से 60 लाख रुपये बताई जा रही है। सूरज की कैंपियरगंज क्षेत्र में शराब की दो दुकानें हैं जबकि उनके भाई विपुल दुबई में कंपनी चलाते हैं। सूचना पर रामगढ़ताल पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वॉड की मदद से भी चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया गया। पहले दूसरे घर का तोड़ा था ताला, वहां कुछ नहीं मिला पुलिस टीम इस घटना का पर्दाफाश करने के लिए 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरे देखे हैं। घटना वाले दिन चोर रात करीब 1 बजे पांडेय कालोनी स्थित एक घर के गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया था। वहां उसे कुछ नहीं मिला। इसके बाद 2 बजे वह सूरज पांडेय के घर में दीवार कूदकर प्रवेश किया। जहां एक घंटे रहकर वह 15 लाख रुपये और लाखों के गहने पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्यामा नंद राय ने बताया कि एंटी थेप्ट सेल के साथ ही पुलिस टीम लगातार इस घटना का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है। बहुत जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट:गोरखपुर में परखी भीड़ को काबू करने की तैयारी, मॉक ड्रिल में किया प्रैक्टिस
    Next Article
    बस्ती में घर के अंदर मिला अधेड़ का शव:मौत की वजह स्पष्ट नहीं, सुबह सात बजे मिली लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment