Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा:बोलें- अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का तीर्थदर्शन गुरु वशिष्ठ आश्रम में आए बिना अधूरा

    18 hours ago

    1

    0

    बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बढ़नी स्थित महर्षि वशिष्ठ आश्रम परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रख्यात संत जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने गुरु वशिष्ठ, माता अरुंधति तथा प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के विद्यार्थी जीवन की झांकियों से संबंधित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। उन्होंने इन प्रसंगों का विस्तार से वर्णन भी किया। देखिए कार्यक्रम से जुड़ी 5 तस्वीरें… अब जानिए जगद्गुरु ने क्या क्या बताया… अपने संबोधन में स्वामी रामभद्राचार्य ने गुरु वशिष्ठ आश्रम के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का तीर्थदर्शन गुरु वशिष्ठ आश्रम में दर्शन किए बिना अधूरा माना जाएगा। उन्होंने गुरु वशिष्ठ को वह महान ऋषि बताया, जिन्होंने प्रभु श्रीराम और उनके भाइयों को वेद, शास्त्र और राजधर्म की शिक्षा दी थी। बोलें- बस्ती में गुरुकुल खोलेंगे कार्यक्रम के दौरान स्वामी रामभद्राचार्य ने स्वयं भगवान वशिष्ठ का स्वरूप धारण कर अपने चार शिष्यों को ‘प्रथम अध्याय’ की शिक्षा दी। इस प्रतीकात्मक प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने दर्शाया कि किस प्रकार गुरु वशिष्ठ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को ज्ञान प्रदान करते थे। उन्होंने बढ़नी में एक गुरुकुल खोलने की भी घोषणा की और क्षेत्र में वैदिक शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया। जिलाधिकारी को “पुत्रवधू” कहकर संबोधित किया इस अवसर पर उन्होंने बस्ती की जिलाधिकारी कृतिका जोशना को स्नेहपूर्वक अपनी “पुत्रवधू” कहकर संबोधित किया। उन्होंने गुरु दक्षिणा के रूप में बढ़नी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने तथा बढ़नी को राष्ट्रीय राजमार्ग 28 से जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण की मांग की। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से इस दिशा में हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव शामिल कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वामी रामभद्राचार्य ने उद्योगपति चंद्रभूषण मिश्रा से बढ़नी में अपने लिए एक छोटा घर निर्माण कराने का अनुरोध भी किया तथा आश्रम के संचालन में सहयोग का आश्वासन लिया। बढ़नी को अपना पैतृक निवास बताया अपने संबोधन के अंत में उन्होंने पुनः बढ़नी को अपना पैतृक निवास बताते हुए इसे एक प्रमुख आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प दोहराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सीएम से मिले डॉ. डेविड फ्रॉले:बोले-राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे योगी आदित्यनाथ; योग-आयुर्वेद और सनातन पर चर्चा
    Next Article
    कानपुर होली गंगा मेला एतिहासिक पार्क का विवाद:BJP पार्षद और महापौर के नाम का पत्थर लगने का कमेटी ने किया विरोध, मरम्मत का कार्य रूकवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment