Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर होली गंगा मेला एतिहासिक पार्क का विवाद:BJP पार्षद और महापौर के नाम का पत्थर लगने का कमेटी ने किया विरोध, मरम्मत का कार्य रूकवाया

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर के ऐतिहासिक होली गंगा मेला पार्क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मेला कमेटी ने स्थानीय पार्षद पर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे मरम्मत कार्य को रुकवाने का आरोप लगाया है। पत्थर लगवाने का विरोध का मामला पढ़िए आगामी 10 मार्च को अनुराधा नक्षत्र में शहर में ऐतिहासिक गंगा मेला आयोजित होना है। इसके लिए हटिया स्थित रज्जन बाबू पार्क में तैयारियां चल रही हैं। हटिया गंगा मेला कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र विश्नोई ने बताया कि 19 फरवरी को नगर निगम प्रतिवर्ष की तरह पार्क में मरम्मत कार्य करा रहा था। इसी दौरान क्षेत्रीय पार्षद वहां पहुंचे और कहा कि जब नगर निगम का कार्य हो रहा है तो वे अपने नाम का पत्थर लगवाना चाहते हैं। कमेटी के सदस्यों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि आज तक होली गंगा मेला की तैयारियों को लेकर कराए गए निर्माण कार्यों में किसी भी जनप्रतिनिधि का नाम नहीं लगाया गया है। आरोप है कि इसी बात को लेकर पार्षद अमित गुप्ता ने 19 फरवरी की शाम को काम रुकवा दिया। गंगा मेला कमेटी के अध्यक्ष ने क्या कहा पढ़िए ज्ञानेन्द्र विश्नोई ने कहा कि यह ऐतिहासिक पार्क आजादी से पहले का बना हुआ है और इसकी कहानी भी स्वतंत्रता काल से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से कमेटी के अध्यक्ष हैं और गंगा मेला आयोजन में हर वर्ष शहर के डीएम, कमिश्नर सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होते हैं। कमेटी ने निर्णय लिया है कि यदि 21 फरवरी तक कार्य दोबारा शुरू नहीं हुआ तो पार्क में धरना दिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्क में जिन जनप्रतिनिधियों के नाम के पत्थर लगे हैं, वे उनकी निधि से कराए गए कार्यों से संबंधित हैं। यदि वर्तमान पार्षद अपनी निधि से कोई कार्य कराते हैं तो उनके नाम का पत्थर लगाने में कमेटी को कोई आपत्ति नहीं है। पार्षद ने दिया जवाब जर्नलगंज वार्ड से पार्षद अमित गुप्ता ने कहा कि पार्क क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में यदि महापौर या उनके नाम का पत्थर लगाया जाए तो कमेटी को आपत्ति क्यों है। उन्होंने कहा कि इससे पहले के पार्षद और क्षेत्रीय विधायक भी अपने विकास कार्यों के पत्थर पार्क में लगवा चुके हैं। ऐसे में उनके और महापौर के नाम से पत्थर लगाए जाने पर विरोध समझ से परे है। उन्होंने कहा कि कार्य नगर निगम के माध्यम से हो रहा है, इसलिए परिस्थितियों में काम रुकवाना उनकी मजबूरी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा:बोलें- अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का तीर्थदर्शन गुरु वशिष्ठ आश्रम में आए बिना अधूरा
    Next Article
    नोएडा में चलती कार में लगी आग, VIDEO:बोनट से उठा धुंआ तेजी से फैली आग, 30 मिनट में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment