Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में मृत दारोगा का मोबाइल संतकबीरनगर में मिला:सरयू नदी में मिला था शव, बाइक चोर ने बेचे थे दोनों फोन, फोन खुलते बरामद

    9 hours ago

    1

    0

    बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में तैनात दरोगा अजय गौड़ की मौत का रहस्य सुलझने के करीब है। सरयू नदी से उनका शव मिलने के 10 दिन बाद पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंच गई है, जो अयोध्या पुल से उनकी बाइक ले गया था। बस्ती पुलिस ने संतकबीरनगर से मृत दरोगा के सीयूजी और पर्सनल दोनों मोबाइल बरामद कर लिए है। जैसे ही फोन खुला और उसमें दूसरा सिम लगा तो सर्विसलांस पर लगे फोन को पुलिस ने ट्रैक कर लिया। दोनों मोबाइल को पेशेवर चोर ने बेचा था। पकड़ा गया व्यक्ति एक पेशेवर बाइक चोर बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसकी निशानदेही पर दरोगा का दोनो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, चोर ने दरोगा के दोनों मोबाइल संतकबीरनगर जिले के महुली और नाथनगर में बेचे थे। इससे पहले, पुलिस ने दो दिन पूर्व आंबेडकरनगर जिले में एक मोबाइल बेचे जाने की जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिया गया बाइक चोर दरोगा अजय गौड़ के बारे में कोई जानकारी नहीं रखता है। वह पैदल ही अलग-अलग शहरों में घूमकर रेकी करता था और बाइक चुराता था। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दरोगा अजय गौड़ 5 फरवरी को प्रभारी थानाध्यक्ष के रूप में अपनी बाइक से थाने से निकले थे। इसके बाद वह अकेले सरयू पुल तक गए और वहां से नदी में छलांग लगा दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग:भोजपुर विधायक ने जहानगंज को अलग ब्लॉक बनाने सहित कई मुद्दे उठाए
    Next Article
    श्रावस्ती में दो अलग हादसों में दो मासूमों की मौत:दोनों परिवारों के इकलौते बेटे थे, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूमों को रौंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment