Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में संविदा कर्मी का शव मिला:थोड़ी दूर पड़ी थी बाइक, हत्या की आशंका, गोरखपुर नगर निगम में तैनात था

    6 hours ago

    1

    0

    बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धौमौरा के पास बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे एक युवक का शव मिला। सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। वाल्टरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान 26 वर्षीय यशवंत के रूप में हुई है, जो खड़ौवा, थाना नगर का रहने वाला था। यशवंत गोरखपुर नगर निगम में संविदा कर्मी था। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। इस मामले में एक अहम बात सामने आई है। मृतक की बाइक वाल्टरगंज थाना क्षेत्र से काफी दूर दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास मिली है। इससे युवक की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि युवक के शव को कहीं और से लाकर धौमौरा के पास फेंका गया है। शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि युवक आखिरी बार किसके साथ और कहां देखा गया था। उसकी बाइक निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास कैसे पहुंची और युवक की मौत किन हालात में हुई, इन सभी बातों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है। साथ ही, मृतक के मोबाइल फोन की जांच और उसके संपर्क में रहे लोगों से भी जानकारी जुटाई जा सकती है। वाल्टरगंज थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौसी जंक्शन पर बरेली-दिल्ली ट्रेन में बुजुर्ग की मौत:सीट पर लेटे मिले, गाजियाबाद में करते थे गार्ड की नौकरी
    Next Article
    बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने पहुंचाई दवा:बहराइच में दूषित पानी से बचाव के लिए क्लोरीन बांटी, बीमारियों के प्रति जागरूक किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment