Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती पहुंचा 250 पहियों वाला 41 मीटर लंबा ट्रेलर:लखीमपुर खीरी जा रहा साइक्लाइजेशन रिएक्टर, NH पर 4 घंटे जाम लगा

    15 hours ago

    1

    0

    बस्ती में 250 पहियों वाला 41 मीटर लंबा विशालकाय ट्रेलर सोमवार सुबह करीब 10 बजे बस्ती के पॉलिटेक्निक चौराहे पर पहुंचा तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इस पर लदे भारी-भरकम साइक्लाइजेशन रिएक्टर को लखीमपुर खीरी स्थित बलरामपुर शुगर मिल तक पहुंचाया जाना है। ट्रेलर के गुजरने के लिए बिजली के तार हटाने पड़े और एक सूखा पेड़ भी काटा गया। इस दौरान विद्युत विभाग, पुलिस, एनएच और यातायात विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भारी वाहन के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक एनएच पर यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेलर 15 मई 2026 को ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से रवाना हुआ था। बेल्जियम से जलमार्ग के जरिए लाए गए इस विशाल औद्योगिक रिएक्टर को कई राज्यों से होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचाया गया है। ट्रेलर के साथ करीब 50 कर्मचारी चल रहे हैं। इसकी लंबाई 41 मीटर, चौड़ाई सात मीटर और सड़क से ऊंचाई करीब आठ मीटर है। इसे खींचने के लिए आगे भारी क्षमता वाला जेएम बैक्सी पुलर लगाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, झारखंड तक ट्रेलर में 308 पहिए लगे थे। रास्ते में मोड़ लेने में परेशानी होने के कारण 58 पहिए निकाल दिए गए, जिसके बाद यह 250 पहियों के साथ बस्ती पहुंचा। इसकी अधिकतम रफ्तार पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटा है। रास्ते में बड़े होर्डिंग, पैदल पुल, बिजली के तार, खंभे और पेड़ हटाकर इसके गुजरने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ दो बड़ी क्रेन और बांस की लंबी बल्लियां भी चल रही हैं। सोमवार को पॉलिटेक्निक चौराहे पर कर्मचारियों ने भोजन किया। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रेलर बलरामपुर शुगर मिल के लिए रवाना हो गया। विशालकाय ट्रेलर को देखने के लिए राहगीरों में उत्सुकता रही। कई लोग अपने वाहन रोककर फोटो और सेल्फी लेते नजर आए। इसे गंतव्य तक पहुंचने में अभी काफी समय लगने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 78 जगह बनेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन:कंपनी के साथ 10 साल का हुआ समझौता, 48 स्थान तय; सेक्टर-150 से सेक्टर-2 तक मिलेगी सुविधा
    Next Article
    मेरठ के अस्पताल में 4 साल के बच्चे की मौत:परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, संचालक ने नकारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment