Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुशरा ने प्रेग्नेंट-नई मांओं के लिए बनाई हेल्थी कुकीज:कानपुर में 2 साल की रिसर्च के बाद शुरू किया स्टार्टअप; कई महिलाओं को दे रहीं रोजगार

    9 hours ago

    1

    0

    अक्सर कहा जाता है कि महिलाएं परिवार की रीढ़ होती हैं, लेकिन उनकी अपनी सेहत और पोषण पर सबसे कम ध्यान दिया जाता है। इसी सोच को बदलने के लिए कानपुर की युवा महिला उद्यमी बुशरा ने पहल की है। फूड साइंस में मास्टर डिग्री कर चुकी बुशरा ने दो साल की रिसर्च के बाद ऐसी हेल्थी कुकीज़ तैयार की हैं, जो प्रेग्नेंट महिलाओं और नई मांओं के लिए खास तौर पर फायदेमंद हैं। उनका यह स्टार्टअप अब महिलाओं को बेहतर न्यूट्रिशन देने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रहा है। 2 साल की रिसर्च के बाद तैयार किया प्रोडक्ट दैनिक भास्कर से बातचीत में बुशरा ने बताया कि उनका काम साधारण होममेड बेकरी नहीं है। उन्होंने फूड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई का इस्तेमाल करते हुए करीब दो साल तक रिसर्च की। इस दौरान उन्होंने पाया कि प्रेग्नेंसी के बाद कई महिलाएं पोस्टपार्टम डिप्रेशन और पोषण की कमी से जूझती हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ऐसी कुकीज़ तैयार कीं जो पूरी तरह प्रिजर्वेटिव फ्री हैं और प्राकृतिक रूप से लैक्टेशन यानी मां के दूध की मात्रा बढ़ाने में मदद करती हैं। लॉकडाउन में शुरू हुआ सफर, आज 1 लाख तक पहुंचा रेवेन्यू बुशरा ने बताया कि इस काम की शुरुआत उन्होंने 2020 के लॉकडाउन के दौरान एक पैशन के रूप में की थी। बाद में 2025 में इसे बिजनेस का रूप दिया। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में आयोजित एक प्रतियोगिता में उनके इस आइडिया को काफी सराहना मिली। आज उनके स्टार्टअप का मासिक रेवेन्यू करीब 1 लाख रुपये तक पहुंच चुका है। बुशरा कहती हैं कि बाजार में मिलने वाले सामान्य और अनहेल्दी बिस्कुट की जगह लोग पोषण से भरपूर विकल्प चुनें, यही उनका उद्देश्य है। चार महिलाओं की टीम, 500 रुपए में मिलता है 7 दिन का पैक बुशरा के स्टार्टअप की खास बात यह है कि उनकी पूरी टीम महिलाओं की है। चार सदस्यीय टीम मिलकर इस प्रोडक्ट को तैयार करती है। उनका कहना है कि उनका मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना भी है। उनके कुकीज़ के एक बॉक्स की कीमत 500 रुपये है, जिसमें सात दिनों का पूरा डाइट पोर्शन शामिल होता है। फिलहाल कानपुर तक सीमित, आगे ग्लोबल ब्रांड बनाने की तैयारी फिलहाल बुशरा का यह प्रोडक्ट कानपुर और विश्वविद्यालय परिसर तक सीमित है, लेकिन भविष्य में वह इसे बड़े स्तर पर ले जाने की योजना बना रही हैं। उनका लक्ष्य इसे एक ग्लोबल ब्रांड के रूप में स्थापित करना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक हेल्दी न्यूट्रिशन पहुंचाया जा सके। युवाओं को दिया हौसला न हारने का संदेश नए उद्यमियों को सलाह देते हुए बुशरा कहती हैं कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। कई बार परिस्थितियां ऐसी होती हैं कि इंसान वहीं पहुंच जाता है जहां से उसने शुरुआत की थी, लेकिन ऐसे समय में हार नहीं माननी चाहिए। उनका मानना है कि अगर काम पूरी ईमानदारी और लगन से किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी की दो महिला प्रधान दिल्ली में होंगी सम्मानित:25 साल से लगातार बन रही हैं प्रधान, ग्रामीणों में उत्साह
    Next Article
    किशोर का सिगरेट पिलाकर VIDEO बनाया:वायरल करने धमकी देकर लाखों के जेवर ऐंठे, मां-बाप और बहनों की भी मिलीभगत मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment