Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी दस्तावेजों से चल रहा था अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज:मैनपुरी में मेरठ की महिला डॉक्टर के कागजों पर चल रहा नर्सिंग कॉलेज

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी में मेरठ की महिला डॉक्टर के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए सेंटर को सीज कर दिया। मैनपुरी में फर्जी तरीके से संचालित हो रहे एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का खुलासा हुआ है। यह सेंटर मेरठ की महिला डॉक्टर के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर चलाया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाबूराम नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल में संचालित इस सेंटर को सीज कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब मेरठ में प्रैक्टिस कर रहीं डॉ. यामिनी वर्मा (एमबीबीएस, एमएस गायनो) को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने उनसे अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने के लिए कागजात मांगे। जब डॉ. वर्मा ने इनकार किया तो उन्हें बताया गया कि उनके नाम से पहले से ही मैनपुरी में एक सेंटर संचालित किया जा रहा है। इसके बाद डॉ. यामिनी वर्मा ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह कभी मैनपुरी नहीं गईं। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी 2026 को उन्हें यह फोन आया था। उन्होंने ऑनलाइन अपने रजिस्ट्रेशन की जांच की, तो उनके नाम से एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत पाया गया। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सूचित करते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। सुरेंद्र सिंह, अंजली सिंह और अन्य अधिकारियों की टीम ज्योति रोड परोंख स्थित बाबूराम नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंची और अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। एसीएमओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जांच प्रक्रिया पूरी होने तक सेंटर को सीज करने के आदेश दिए गए थे, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि डॉक्टर के दस्तावेज किसके द्वारा और किस तरह इस्तेमाल किए गए। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाखों के गबन के आरोप में पीएनबी अधिकारी गिरफ्तार:फर्जी बॉन्ड पेपर से पैसे ट्रांसफर, कमीशन लेने का आरोप
    Next Article
    इटावा सफारी पार्क में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर:150 से अधिक कर्मचारियों और परिजनों की हुई जांच, सैफई की टीम रही मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment