Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाखों के गबन के आरोप में पीएनबी अधिकारी गिरफ्तार:फर्जी बॉन्ड पेपर से पैसे ट्रांसफर, कमीशन लेने का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की टाण्डा शाखा में लाखों रुपये के गबन के आरोप में एक बैंक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी फर्जी बॉन्ड पेपर के माध्यम से हुए धोखाधड़ी के मामले में हुई है। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान गौरव दूबे (32) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में पीएनबी की भिरिया ऋतुराज, बस्ती शाखा में उपशाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। गौरव दूबे को 10 मार्च की रात बस्ती के भिरिया चौराहा से पकड़ा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। गौरव दूबे मूल रूप से अयोध्या के मुलनापुर भीखापुर देवकाली के निवासी हैं, जबकि उनका पैतृक निवास सिद्धार्थनगर के पेडरिया जीत में है। जांच में सामने आया है कि गौरव दूबे वर्ष 2021 से जून 2024 तक पीएनबी की छज्जापुर टाण्डा शाखा में उपशाखा प्रबंधक थे। इसी शाखा में पीएनबी मेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट उमेर अहमद भी कार्यरत था, जो बैंक परिसर में बैठकर ग्राहकों का बीमा करता था। गौरव दूबे ने पाया कि उमेर अहमद ग्राहकों के फर्जी हस्ताक्षर वाले चेकों का उपयोग कर उनके पैसे अपने परिजनों और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कराता था। वह ग्राहकों के चेकों से लाखों की नगद धनराशि भी निकालता था। शुरुआत में गौरव दूबे ने कुछ चेकों को पास करने से इनकार किया, लेकिन उमेर अहमद ने उन्हें लालच देकर नगद रुपये देना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, गौरव दूबे को उमेर अहमद द्वारा पास कराए गए चेकों पर ट्रांसफर की गई राशि का 20 प्रतिशत और नगद निकासी पर 50 प्रतिशत कमीशन मिलता था। गौरव दूबे ने टाण्डा शाखा में अपनी तैनाती के दौरान यह तय कमीशन लगातार प्राप्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में 14-15 मार्च को पुलिस भर्ती परीक्षा:एसपी ने नकलविहीन व सकुशल संपन्न कराने के दिए निर्देश
    Next Article
    फर्जी दस्तावेजों से चल रहा था अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज:मैनपुरी में मेरठ की महिला डॉक्टर के कागजों पर चल रहा नर्सिंग कॉलेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment