Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे के जन्म के 22 दिन बाद मां की मौत:मैनपुरी में इलाज के दौरान तोड़ा दम, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, शव रखकर जाम

    3 hours ago

    1

    0

    एक महिला की बेटे को जन्म देने के 22 दिन बाद मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को अस्पताल के बाहर रखकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। यह मामला कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर का है। 3 फरवरी 2026 को प्रदीप की पत्नी कल्पना को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल के सामने स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, डिलीवरी के लिए 35 हजार रुपये तय हुए थे, जिसमें से 15 हजार रुपये पहले ही जमा करा दिए गए थे। उसी दिन शाम को महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही देर बाद कल्पना की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह बोलने में असमर्थ हो गई और किसी को पहचान नहीं पा रही थी। स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे एंबुलेंस से आगरा रेफर कर दिया। आगरा के एक निजी अस्पताल में 3 फरवरी से 18 फरवरी तक उसका इलाज चला। इस दौरान करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद कल्पना को सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका लगातार उपचार जारी रहा। जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करते हुए महिला ने आखिरकार 22वें दिन दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। उनका कहना है कि यदि डिलीवरी के समय उचित देखभाल और समय पर इलाज मिलता तो कल्पना की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने अस्पताल संचालक और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सीय अभिलेखों की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 10 साल के मासूम को उठाकर पटका:नमाज पढ़ने के बाद खेल रहा था बच्चा; CCTV में कैद घटना
    Next Article
    पत्नी की मौत में आरोपी पति गिरफ्तार:गोंडा में परिवार के 5 लोगों पर FIR, मरने से पहले कहा था- पापा शाहरुख मार डालेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment