Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे की शादी में पैरोल पर आए कैदी की मौत:औरैया में अजीवन कारावास की सजा काट रहा था पिता, 2018 में की थी हत्या

    4 hours ago

    1

    0

    औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के धमसरी-रमनगरा ग्राम पंचायत के भूलईपुर गांव निवासी हत्या के दोषी वीर बहादुर यादव (65) पुत्र स्व. तुलाराम यादव का सोमवार रात निधन हो गया। वह अपने छोटे बेटे की शादी में शामिल होने के लिए पैरोल पर जेल से छूटकर घर आए हुए थे। वीर बहादुर आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। काफी समय से चल रहा था इलाज परिजनों के अनुसार वीर बहादुर यादव काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी और इलाज के लिए उन्हें कई बार सैफई मेडिकल कॉलेज भी ले जाया गया था। छोटे बेटे अरुण कुमार की शादी 10 फरवरी को तय थी, जिसके चलते उन्हें पैरोल मिली थी ताकि वह बेटे की शादी में शामिल हो सकें। शादी के बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई और मंगलवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। निधन के बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार अपने ही खेत में कर दिया। महोला जेल में काट रहे थे आजीवन कारावास वीर बहादुर यादव महोला जेल में बंद थे। उन्हें 6 फरवरी से 16 फरवरी तक पैरोल मिली थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 19 मार्च तक कर दिया गया था। इसी दौरान वह अपने छोटे बेटे की शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे। 2018 के हत्या मामले में सजा हुई थी। दरअसल, वीर बहादुर यादव के खिलाफ वर्ष 2018 में बकेवर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें चार अन्य लोग भी आरोपी थे। यह घटना नगला गुलाब, थाना बकेवर क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने मामले में धारा 302, 149, 148, 147, 506 और 452 वहीं इटावा के सीजीएम कोर्ट ने 11 अप्रैल 2025 को उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां मृतक के परिवार में पत्नी अनिता देवी, दो बेटे अनिल कुमार (33) और अरुण कुमार (28) साथ ही दो बेटियां मीना यादव (35) और राखी (30) हैं। पिता की मौत से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने ली घटना की जानकारी सूचना मिलने पर वरिष्ठ एसएसआई सुरेश चंद्र, हल्का इंचार्ज रामबहादुर, उपनिरीक्षक शशि भाल और सिपाही धीरज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे अनिल यादव से घटना की पूरी जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना इंचार्ज सुरेश चंद्र ने बताया कि पैरोल पर आए कैदी की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। वहीं थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि वह इस समय छुट्टी पर हैं, इसलिए उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली कर्मचारियों का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन:गाजीपुर में धरना, इलेक्ट्रिसिटी बिल 2025 वापस लेने की मांग
    Next Article
    मधुबाला बायोपिक में अनीत पड्डा की एंट्री की खबरें गलत:सैयारा फेम एक्ट्रेस के नाम पर अफवाहें तेज, कास्टिंग में अभी किसी का नाम तय नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment